Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

शासन की योजनाएं जन-जन तक पहुंचे यही हमारा लक्ष्य – रोमी पाठक

Published on: 15-12-2023

मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत चतरा मे ब्लाक स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

सोनभद्र। विकास खण्ड चतरा के सभागार में 15 दिसंबर 2023 को ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति,बाल विवाह एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयुक्त बैठक व कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों के संरक्षण एवं सुरक्षा के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किये जाने हेतु कार्य योजना तैयार की गयी। जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के ऑनलाइन साइट के बारे मे बताते हुए योजनान्तर्गत अधिक लाभार्थियों को लाभ दिलाये जाने के उद्देश्य से आम जनमानस को अधिक से अधिक जागरूक करने के साथ ही पात्र लाभार्थियों का आवेदन कराने की बात कही गई एवं जिन लाभार्थियों का अभी पैसा नहीं आया है।

उनको अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म लाकर जिला प्रोबेशन कार्यालय लोढ़ी सोनभद्र में चेक कराने को बताया गया तथा आवेदन सही श्रेणी में कराने हेतु बताया गया। ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि रावर्टसगंज, करमा नगवा ब्लाक मे भी बैठक आहूत करते हुए कार्ययोजना तैयार हो गयी। ब्लाक स्तरीय बैठक पश्चाताप चयनित बाल मित्र ग्राम पंचायतों में भी बैठक व कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। उक्त बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक,डिस्ट्रिक्ट मिशन कोर्डिनेटर नीतू यति,बाल विकास परियोजना अधिकारी हृदयनारायण, डॉ कीर्ति आजाद बिंद एमओआईसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा, खण्ड शिक्षा अधिकारी चतरा अरविंद कुमार पटेल, उप निरीक्षक पन्नूगंज फुलबदन यादव चाइल्ड हेल्प लाइन से काउंसलर अमन सोनकर,सुपरवाइजर सुधा गिरी, मुख्य सेविका रश्मि जायसवाल आंगनवाड़ी व कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel