Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

शिक्षा का व्‍यापक प्रसार हो ताकि बेटा एवं बेटी में भेद खत्‍म हो- सुधांशु शेखर शर्मा

Published on: 24-01-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

सोनभद्र। राष्‍ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी थीम थी बेटी जहां खुशियां वहां। कार्यक्रम में बेटा और बेटी में भेद मिटाने की आवश्‍यकता पर जोर दिया गया व सुझाव भी लिए गए।

डायट परिसर रावर्टसगंज मे आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम मे राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए शिक्षा पर विशेष बल देने को प्रेरित किया गया।

संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक एवं गायत्री दुबे ने उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को हर स्तर पर स्वयं को मजबूती के साथ खड़ा रहने को प्रेरित किया साथ ही कहा की बेटियों एवं महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए।

जिससे कि किसी भी स्तर पर उनका शोषण न किया जा सके साथ ही आगे बढ़ने हेतु बेटियों एवं महिलाओं को हर संभव मदद प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रा अर्चना से पूछा कि आप ने आगे बढ़ने की दिशा में किन किन समस्याओं का सामना किया है।

उक्त प्रश्न के उत्तर में छात्रा द्वारा अवगत कराया गया कि वह बहुत भाग्यशाली रही हैं कि परिवार के सहयोग से आगे बढ़ने की स्वतंत्रता उसे प्रदान की गई है, किंतु अभी भी बहुत सी छात्राएं ऐसी हैं जिन्हें उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ने में अनेक प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

कार्यक्रम को संचालित करते हुए ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष महिला कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा सम्मान एवं स्वयं बल प्रदान करना होता है। कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे,ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, वन स्टाप सेन्टर से उमा चतुर्वेदी परामर्शदाता,तनु सिंह,निधी आदि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel