Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को सौंपा ज्ञापन

Follow

Published on: 23-07-2024

शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को सौंपा ज्ञापन पी एम यू एम शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापनगुरु पूर्णिमा के अवसर पर पी एम यू एम शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री के गृह ग्राम गाडरवारा पहुंचकर मांगों के निराकरण हेतु अपनी बात रखी और ज्ञापन सौंपा ।जिलाध्यक्ष सतीश खरे ने बताया की नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष मधुसूदन पटेल के नेतृत्व में नरसिंहपुर जिले में संघ की एक बैठक का आयोजन किया गया तत्पश्चात प्रांताध्यक्ष मुरली मनोहर अरजरिया के नेतृत्व व प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह जी से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं और उनके निराकरण पर सहमति बनाने का प्रयास किया गया एवम मांगों के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा । माननीय शिक्षा मंत्री जी द्वारा प्रदेश के सभी शिक्षकों को गुरु पूर्णिमा की शुभ कामनाएं प्रदान करते हुए मांगों को निराकृत कराने का पूरा भरोसा दिलाया । संघ द्वारा मंत्री जी को बताया गया की प्रदेश के सभी जिलों में शिक्षकों के स्वायत्वों का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है,क्रमोन्नति,समय मान आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं जिस पर शिक्षा मंत्री ने इन मांगों के निराकरण कराए जाने हेतु तत्काल प्रयास करने की बात कही और यह भी जानने का प्रयास किया की सब कुछ होने के बाबजूद भी बिलंब क्यों हो रहा है । शिक्षकों ने अनुकंपा नियुक्ति में नियमों को शिथिल किए जाने पर विशेष चर्चा की और इस मांग पर अध्यन करने की बात हुई । केंद्रीय वेतनमान और आयुष्मान योजना के लाभ पर चर्चा हुई जिस मांग के निराकरण में अनेकों बाते उभर कर सामने आई जो बाते उभर कर आई उन बातों पर संघ अपने तकनीकी सलाहकारों एवम बुद्धजनों से चर्चा कर पुनः शिक्षा मंत्री जी और मुख्य मंत्री जी के समक्ष उपस्थित होगा । ब्रजेश असाटी ने उपस्थित हुए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया शिक्षा मंत्री पर भरोसा जताया की जल्द ही हमारी मांगे पूरी होंगी । प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से प्रांताध्यक्ष मुरली मनोहर अरजरिया, प्रांत प्रमुख सतीश खरे,ब्रजेश असाटी,प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव,नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष मधुसूदन पटेल,दमोह जिलाध्यक्ष पवन खरे,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुधा मिश्रा,संयोजक नीलू राय,अरविंद नामदेव, डी पी परिहार,स्वतंत्र सक्सेना,रूपेश खरे, कैलाश असाटी,स्वतंत्र सक्सेना,विजय सिंह लोधी,नरेंद्र नामदेव, मयंक सोनी आदि शिक्षक उपस्थित रहे ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel