Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

शिव धाम कुंडेश्वर में सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतार

Follow

Published on: 05-08-2024

सावन के तीसरा सोमवार को कुंडेश्वर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने लगी लंबी-लंबी कतारें, शाम 4 बजे तक खुला रहेगा गर्भ ग्रह, नदी पर स्नान प्रतिबंधित
टीकमगढ़। सावन के तीसरी सोमवार को शिव धाम कुंडेश्वर में सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतार लग गई है। श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले के जयकारे लगाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शाम 4 बजे तक मंदिर का गर्भ ग्रह भक्तों के लिए खुला रहेगा। इसके बाद भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। कुंडेश्वर मंदिर के प्रधान पुजारी जमुना तिवारी महाराज ने बताया कि सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के पुजारियों ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। आरती के बाद सुबह 5 मंदिर का गर्भ ग्रह भक्तों के लिए खोल दिया गया। श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाकर भोलेनाथ की पूजा आराधना की। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी-लंबी कतार लग गई है। मंदिर ट्रस्ट ने आज वीआईपी दर्शन बंद कर दिए हैं। मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर दीक्षित ने बताया कि शाम 4 बजे तक मंदिर का गर्भ ग्रह भक्तों के लिए खुला रहेगा। इसके बाद गर्भ ग्रह में प्रवेश बंद कर भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया जाएगा। शाम 7 बजे भोलेनाथ की महा आरती उतारी जाएगी।

नदी पर तैनात किए होम गार्ड जवान
शिव मंदिर के पास जामडार नदी निकली है। लगातार बारिश के चलते नदी उफान पर है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के घाट पर होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। भक्तों को नदी के घाट से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

शाम 5 बजे से होगी भजन संध्या
सावन सोमवार के उपलक्ष्य में शिवधाम कुंडेश्वर में भजन संध्या का आयोजन किया गया है। कुंडेश्वर मंदिर ट्रस्ट कमेटी ने बताया कि आज शाम 5 बजे से भजन गायक रामकिशोर यादव भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या का आयोजन देर रात तक चलेगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel