Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव : जिला एवं ब्लॉक स्तर के मंदिरों में आयोजित की जाएगी मानसगान प्रतियोगिता

Published on: 19-01-2024


मंदिर परिसर में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान
कांकेर ।भगवान श्रीराम की पवित्र जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी सोमवार को आयोजित होने वाले ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव‘ के अवसर पर जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर मानसगान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके तहत् जनपद पंचायत चारामा में समता रंगमंच, भानुप्रतापपुर में गणेश मंदिर सम्बलपुर, नरहरपुर में शिव मंदिर वार्ड क्रमांक 10, कांकेर में हनुमान मंदिर गोविन्दपुर, दुर्गूकोंदल में शिव मंदिर, कोयलीबेड़ा में कृष्ण मंदिर छोटे कापसी और अंतागढ़ में मा आमा बुदीन शीतला माता मंदिर में मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार तथा प्रदेश के संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक विकासखंड के 5 पंजीकृत मानस मंडलियों को पांच हजार रुपए प्रति दल के मान से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, निजी संस्थानों, ट्रस्टों और मंदिर समितियों के साथ समन्वय कर जिला एवं विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही भवनों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिले के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिष्ठित एवं चयनित मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान और लाइटिंग व्यवस्था की जाएगी। साथ ही जिला एवं जनपद स्तर पर मंदिरों में साफ-सफाई भी की जाएगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel