Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

श्री राम कथा कल्याणी देवी धाम  — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 15-04-2024

श्री राम कथा कल्याणी देवी धाम  — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

जो सबके हित की चिंता करें वो नायक और जो सिर्फ अपनी चिंता करें वो खलनायक (डॉक्टर अनिरुद्ध महाराज) 

मां कात्यायनी स्वरूप में मां कल्याणी का हुआ दिव्य श्रृंगार

श्री नव संवत्सर मानस समिति कल्याणी देवी प्रयागराज के तत्वाधान में माता कल्याणी देवी परिसर में आयोजित नौ दिवसीय राम कथा में पूज्य व्यास डॉ अनिरुद्ध जी महाराज ने भरत जी के आचरण के माध्यम से उन्हें नायक बताया और कहा कि जो अपने हित की चिंता करता है वो नायक है और जो सिर्फ अपनी चिंता करता है वो खलनायक  है श्री भरत जी भाई के वनवास व उसके प्रभाव में अपनी आरोपित भूमिका के विषय में दुखी व चिंतित है और तरह-तरह से अपने को निर्दोष होने की सच्चाई का प्रमाण रखते हुए माताओं के रथ को आगे रखते हुए निषाद राज के मार्गदर्शन में और गुरु वशिष्ट के संरक्षण मेंस्वयं सबसे पीछे चल रहे हैं और भारत की दुखी मन से कहते हैं कि इन्हीं रास्तों से भैया राम जी पैदल गए थे मुझे तो “”सिर के बल जाना चाहिए सिर बल जाऊं उचित अस मोही” भरत जी के पैरों में छाले पड़ गए हैं गोस्वामी जी लिखते हैं झलका झल कति पायन कैसे पंकज कोश ओश कन जैसे भारत की महर्षि भारद्वाज जी के आश्रम पहुंचकर ध्यान किया  और आगे व्यास जी ने कहा कि भरत जी  बार-बार कहते हैं अर्थ न, धर्म न , न काम रुचि  गति न चाहों निर्माण जनम, जनम रति राम पद यह वरदान न आन और सभी देवी देवताओं ने  भी भरत जैसा कोई राम प्रेमी है ही नहीं कहते हुए पुष्प वर्षा किया

   मां कल्याणी देवी मंदिर के अध्यक्ष सुशील कुमार पाठक एवं महामंत्री श्याम जी पाठक ने बताया कि आज नवरात्रि के छठवें दिन माता कात्यानी के स्वरूप में मां कल्याणी जी का दिव्य श्रृंगार किया गया और आगे बताया कि प्रातः 5:00 बजे से रात्रि 1:00 तक मां कल्याणी देवी मंदिर में शत महायज्ञ मां कल्याणी जी का पूजन अर्चन एवं नित्य नूतन श्रृंगार दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन आ रहे हैं 

   कथा का संचालन प्रवक्ता ओंकार नाथ त्रिपाठी ने किया इस अवसर पर पवन केसरवानी, अशोक खत्री, कुमुद सेठ आनंद जी टंडन पप्पन भैया, राजेश केसरवानी श्याम बाबू केसरवानी, अभिलाष क्रांति ने प्रसाद वितरण किया समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक नीलम करवरिया उपाध्यक्ष पुनीत वर्मा, कुमार नारायण , भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा,कुंवर जी टंडन,कृष्ण कुमार पाठक, अनिल पाठक, गरीबदास केसरवानी, रजत चड्ढा, रतन अग्रवाल घनश्याम मौर्य कथा की आरती की

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel