Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

श्री राम कथा कल्याणी देवी धाम — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 16-04-2024

श्री राम कथा कल्याणी देवी धाम — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

जीवन में रामायण की उपयोगिता ना बताने से धर्म के प्रति लोगों की अरुचि बढ़ती गई (डॉक्टर अनिरुद्ध महाराज) 

महागौरी के रूप में मां कल्याणी देवी का हुआ श्रृंगार दर्शन 

श्री नव संवत्सर मानस समिति कल्याणी देवी के तत्वाधान में मां कल्याणी देवी के धाम में आयोजित श्री राम कथा के अष्टम दिवस पर भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए पूज्य व्यास अनिरुद्ध जी महाराज ने कहा कि रामायण, रामचरितमानस ,गीता एवं महाभारत जैसे  ग्रंथों में जीवन के मूल आधार निहित है कि हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए तथा जो नहीं करना चाहिए उसे करने का क्या दुष्परिणाम हुआ था, हुआ है और क्या हो सकता है। यह महत्वपूर्ण कमियां हमारे कथावाचकों में आ गई है कि इसका ज्ञात हम लोगों को नहीं कराते हैं और जीवन में रामायण की उपयोगिता ना बताने से जिसके कारण लोगों के अंदर सनातन धर्म के प्रति अरुचि बढ़ती गई और आगे की कथा पर चर्चा करते हुए व्यास जी ने कहा कि चित्रकूट में तीनों माताएं कौशल्या, कैकेई, सुमित्रा,  दुखी मन से बैठी है सबसे पहले भगवान राम ने कैकई माता से प्रणाम किया जिससे कि उन्हें यह ना लगे मेरे वरदान मांगने से राम मुझसे नाराज तो नहीं है और यही राम का चरित्र है और यही चरित्र ने राम को भगवान बना दिया और राम के चरित्र से मानस का निर्माण होता । भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण ने तीनों माता गुरु एवं गुरु माता को वहीं बुला कर बैठाया माता सीता ने माता कौशल्या कैकेई और सुमित्रा की दशा को देखा सफेद धोती हाथ में चूड़ियां नहीं है मांग में सिंदूर नहीं है और माता कौशल्या को वनवासी के रूप में देखकर दुखी होती है और सभी लोग माता सीता सहित राम और लक्ष्मण को आशीर्वाद देती हैं और राम लक्ष्मण ,सीता , गुरु वशिष्ट गुरु माता , और राजा जनक विचार कर रहे हैं कि स्थिति कुछ सहज व मनोस्थिति कुछ दुख सहने लायक हो जाए तो आगे वार्ता की जाए तब गुरु महाराज ने सारी स्थिति सहज हो जाने के बाद बताया कि महाराज दशरथ का स्वर्गवास हो गया है और व्यास जी ने आगे व्यास जी महाराज ने कथा को विस्तार पूर्वक बताया कि राम जी ने अपने पिता का पिंडदान शास्त्र संवत से किया प्रभु राम का या संदेश आज के नौजवान पुत्रों के लिए परंपराओं को पालन करने के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज लोग मृत्यु के बाद की छोड़ें जीते जी माता-पिता को वृद्धा आश्रम में छोड़ दे रहे हैं जो दुखद है और भगवान राम के कार्यों से पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए

    संचालन कर रहे समिति के प्रवक्ता ओंकार नाथ त्रिपाठी ने बताया की कथा के अंतिम दिवस पर भगवान श्री राम का राम उत्सव प्राकट्य का आयोजन किया जाएगा जिसमें पूजा भोग भजन कार्यक्रम आदि होगा

   इस अवसर पर मां कल्याणी देवी मंदिर के अध्यक्ष एवं समिति के संयोजक पंडित सुशील कुमार पाठक एवं महामंत्री श्याम जी पाठक ने बताया कि नवरात्रि के अष्टम दिवस पर मां कल्याणी देवी का महागौरी के रूप में भव्य श्रृंगार दर्शन किया गया और प्रतिदिन अपने समय के अनुसार सत चंडी महायज्ञ, एवं मां कल्याणी का नित्य नूतन श्रृंगार दर्शन किया जा रहा है जहां दूर-दूर से को मां कल्याणी का दर्शन करने आते हैं 

   कथा में प्रमुख रूप से रईस चंद्र शुक्ला ,राजेश केसरवानी, अनिल पाठक ,केके पाठक, सुधीर शर्मा वैभव करवरिया ,रतन अग्रवाल, शिव बाबू त्रिपाठी कुंवर जी टंडन आनंद टंडन पप्पन भैया आदि समिति के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने आरती की

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel