Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

संघर्ष सेवा समिति के सदस्य भूपेंद्र यादव का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस

Published on: 02-07-2024


झाँसी। संघर्ष सेवा समिति 15 वर्षों से जनपद और आसपास के क्षेत्रों में समाज सेवा का कार्य कर रही है संगठन की असली ताकत इसके पदाधिकारी और सदस्य गण हैं। सभी सदस्यों और पदाधिकारी में आपसी मेलजोल बनाए रखने के लिए समय-समय पर समिति कार्यालय पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सभी सदस्यों के विशेष दिनों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में संघर्ष सेवा समिति की सक्रिय सदस्य भूपेंद्र यादव के जन्मदिवस पर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर सर्वप्रथम तिलक व माल्यार्पण कर भूपेंद्र यादव को जन्म दिवस की बधाइयां दी गई तत्पश्चात केक काटकर खुशियां मनायी अंय सदस्यों ने भी भूपेंद्र यादव को जन्म दिवस एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉक्टर संदीप ने कहा जिस प्रकार वृक्ष की शोभा उसके पत्तों से होती है उसी प्रकार किसी संगठन की शोभा उसके सदस्यों द्वारा किए गए कार्यों से होती है। यदि आप किसी संगठन को आगे बढ़ना चाहते हैं तो सबसे जरूरी है संगठन के सदस्यों की भावनाओं को समझना। इस हेतु हम समय-समय पर संगठन के सदस्यों के विशेष दिनों पर कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं आज छोटे भाई भूपेंद्र यादव का जन्मदिवस है। भूपेंद्र संगठन को मजबूत करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं वह अब तक सैकड़ो लोगों को संघर्ष सेवा समिति में सम्मिलित कर चुके हैं। मैं भूपेंद्र को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि आगे भी भूपेंद्र यादव सन्मार्ग पर चलते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर नवाजिस रॉइन, भईया चौबे, सौरभ गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजेंद्र वर्मा, दीपक त्रिपाठी, जयदेव अड़जरिया, रवि पाल यादव, राकेश त्रिवेदी, हरगोविंद सिंह, चंदन पाल, राजीव कुमार, अशोक कुमार प्रदेश सचिव निषाद पार्टी, अनिल कुमार तिवारी, बसंत गुप्ता, आशीष विश्वकर्मा, अरुण पांचाल, राजू सेन, राकेश अहिरवार, सुशांत गेड़ा आदि उपस्थित रहे।

संघर्ष सेवा समिति के सदस्य भूपेंद्र यादव का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel