Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

संतोष कुमार अवस्थी का बेहतरीन कार्यकाल हमेशा रहेगा यादगार

Published on: 19-07-2024

गुरसरांय। थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर संतोष कुमार अवस्थी का जिला मुख्यालय झांसी स्थानान्तरण हो जानें पर 19 जुलाई शुक्रवार को गुरसरांय थाना सभागार में उन्हें पुलिस स्टाफ,गणमान्य नागरिकों, मीडिया के लोगों ने भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी एसपी गरौठा राजेश कुमार राय ने कहा कि थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार अवस्थी का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है और विभाग में स्थानांतरण सामान्य प्रक्रिया है मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं इस मौके पर संचालन कर रहे वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह ने कहा कि संतोष कुमार अवस्थी हमेशा पक्ष और विपक्ष के बीच निष्पक्ष कार्यवाही करने के चलते अपने 6 माह के कार्यकाल में हर आम व खास के लिए कानून का शत-प्रतिशत पालन करते हुए हर आम और खास के बीच काफी पसंदीदा पुलिस अधिकारी के रुप में उभरे थे और उनके अकस्मात स्थानान्तरण से सभी को कष्ट है निश्चित ही पुलिस आला अधिकारी इन्हें बड़ी जिम्मेदारी देकर उनकी सेवाओं का लाभ जन-जन को देंगे इस मौके पर महिला सब इंस्पेक्टर शिवानी तंवर ने कहा मेरी प्रथम पोस्टिंग गुरसरांय हुई है और उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। इस मौके पर मीडिया कि ओर से सुनील जैन डीकू,कौशल किशोर,हरिशचंद्र नायक,आयुष त्रिपाठी ने अंगवस्त्र प्रदान कर माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। विदाई समारोह में सब इंस्पेक्टर कस्बा इंचार्ज दिग्विजय सिंह,सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार,सब इंस्पेक्टर जगतनारायण,सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार,सब इंस्पेक्टर अरविंद्र पाल,महिला सब इंस्पेक्टर स्वाति चौधरी,सब इंस्पेक्टर शिवानी तंवर,कांस्टेबल अशोक कुमार पटेल,जितेन्द्र सिंह,सुधांशु,कार्तिक पाठक,शौकीन खान,सुरेश पांचाल,नितिन स्वामी पूर्व पार्षद,गोलू स्वामी,अभिषेक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संतोष कुमार अवस्थी का बेहतरीन कार्यकाल हमेशा रहेगा यादगार

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel