Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

संत जोसेफ़ स्कूल में क्रिसमस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Published on: 22-12-2023

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ़ स्कूल में परम कारुणिक प्रभु येशु की याद में क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना की प्रस्तुति से हुई।

जिसमें प्राणिमात्र के कल्याण का निवेदन किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में छात्रों ने ‘झिंगल बेल’ गाने पर झूमते हुए नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को प्रसन्न कर दिया।

प्रभु येशु के जन्मवृत्त पर आधारित नाट्यमंचन द्वारा छात्रों ने दया की मूर्ति के जन्मोत्सव को नाटकीय ढंग से प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। क्रिसमस गीत छात्रों नवनीत, प्रणव, दिव्य, गौरव, यश, सुमित एवं टीम ने शिक्षक टाइटस क्रास्टा के निर्देशन में गाया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने अपने क्रिसमस संदेश में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु येशु मानवता के प्रतिनिधि, क्षमामूर्ति, विधवाओं व गरीबों के उद्धारक रहे उन्होंने जीवनपर्यंत मानवता एवं भाईचारे का संदेश दिया।

उन्होंने सकल जगत का कल्याण के लिए जन्म लिया। कार्यक्रम का संचालन नवनीत व राहुल कुमार ने किया जिसमें सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel