Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

संत जोसेफ़ स्कूल में प्रधानाचार्य एवं मुख्य अतिथि ने तिरंगे को दी सलामी

Published on: 26-01-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ़ स्कूल में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के माध्यम से गणतंत्र दिवस समारोह को उल्लासपूर्ण ढंग से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय की शिक्षिका लिली जॉर्ज व प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने ध्वजवंदन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

एतदुपरांत कक्षा 11 के छात्र प्रखर तिवारी, कोपल रैकवार एवं आर्यन ने सारगर्भित व तथ्यपूर्ण हिंदी तथा अंग्रेजी भाषण के द्वारा उपस्थित सभागार को ऊर्जावान बनाया। शिक्षिका लिली जॉर्ज ने अपने उद्बोधन की शुरुआत तिरंगे के सम्मान में नतमस्तक होकर कहा कि हमें अपने राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करनी चाहिए कि हम सब प्रगतिशील हैं एवं नित्य प्रति विकासोन्मुख हो रहे हैं।

प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि हमें राष्ट्र के उन अमर बलिदानियों की शहादत को सदैव ही याद रखना चाहिए और पूर्ण सत्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा दृढ़संकल्प के साथ आत्मोन्नति के मार्ग पर अग्रसर होते रहना चाहिए। हमें भ्रष्टाचार मुक्त भारत की संकल्पना को साकार करने हेतु कृतसंकल्प होना है। कक्षा 9 के बच्चों तरुषि, नवोदित, आदित्य, गिरिशा के द्वारा देशभक्ति गीत पर आधृत नृत्य की प्रस्तुति से सभी को रोमांचित कर दिया गया और कक्षा 9 के विद्यार्थियों श्रेया, अवनि, एंजला, सुप्रिया, एंजलिना, अनम ने सामूहिक गीत द्वारा अपनी देशभक्ति की भावना को प्रकट किया गया।

छात्रा तृप्ति ने संविधान की उद्देशिका पढ़ शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन कुलसुम, भाग्योदय, पलक व आएशा रहमान ने किया जोशीले नारों तथा जयघोष के साथ समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel