Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

संत जोसेफ स्कूल में बिशप का अभिनंदन समारोह हुई आयोजित

Published on: 11-10-2023

शक्तिनगर (सोनभद्र)। एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में इलाहाबाद सोसायटी ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष एवं इलाहाबाद डॉयसिस के नवनियुक्त श्रद्धेय एवं पूज्य बिशप लुइस मस्करेन्हस के प्रथम विद्यालय आगमन पर भव्य आयोजन द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम विद्यालय बैंड द्वारा सलामी के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा, वरिष्ठ शिक्षकों एवं छात्र परिषद के सदस्यों ने उत्साहपूर्ण तथा जोशीले अंदाज में आगवानी की तथा विद्यालय के शताधिक छात्र प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अपना आदरभाव प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में केजी के बच्चों द्वारा मनमोहक स्वागतनृत्य प्रस्तुत कर साना साना हाथों से अभिनंदन किया। शिक्षक बीजू वर्गीस ने बिशप का परिचय प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के सौजन्य से अभिनंदन पत्र भेंट करते हुए अपना आभार ज्ञापित किया।

विद्यालय की छात्राओं कृतिका कुमारी, संस्कृति, प्रतिज्ञा, प्रत्याशा, एंजलिना, एंजला, क्रिसलिन, अनुष्का, स्नेहा, हिमांशु तिवारी आदि में श्रद्धेय एवम् पूज्य बिशप लुइस के जीवनवृत्त पर आधारित मर्मस्पर्शी, भावुक नाटक तथा भावविभोर कर झंकृत कर देने वाला समूह नृत्य प्रस्तुत कर अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबल्ड डिसिल्वा तथा सिस्टर सुपीरियर सबीना ने पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिह्न भेंटकर श्रद्धेय एवं पूज्य बिशप लुइस मस्करेन्हस को सम्मानित किया, अपने आशीर्वचन द्वारा अभिसिंचित करते हुए श्रद्धेय एवं पूज्य बिशप लुइस ने सारगर्भित,

प्रेरणाप्रद, स्नेहिल, ओजस्वी उद्बोधन के माध्यम से समस्त विश्व के कल्याण की प्रार्थना करते हुए कहा कि परमपिता परमात्मा जिसे हम दैवीय शक्ति के नाम से संबोधित करते हैं और विभिन्न नामों से पुकारा भी करते हैं, प्रत्येक परिस्थिति में सदा ही हमें उस पर विश्वास बनाए रखना चाहिए।

साथ ही स्वयं को उस परम सत्ता की सेवा में तत्पर बनाए रखना चाहिए और राष्ट्रवासियों के प्रति मन में प्रेम का भाव जागृत रखना चाहिए। छात्रा तृषा तथा छात्र प्रखर तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह में समस्त शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel