Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

संत जोसेफ स्कूल में मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य द्वारा ध्वज को दी गई सलामी

Published on: 15-08-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस 2024 पर्व को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के पद को अलंकृत कर रहीं शिक्षिका एस्मी लंगन ने विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा के साथ ध्वजारोहण कर किया।एतदुपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।

मुख्य अतिथि के प्रति अपना आभार ज्ञापित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीयता हमारी अस्मिता का प्रतीक है। प्रत्येक भारतीय का यह कर्तव्य है कि हम राष्ट्र के गौरवशाली प्रतीक चिह्नों का सदैव सम्मान करें साथ ही अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। आजादी के अमृत काल में हम प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर ही प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहे हैं। शिक्षार्थी हमारे राष्ट्र की अनमोल धरोहर हैं साथ ही भविष्यनिर्माता भी, अतः हमें सदैव यह ध्यान रखना होगा कि हम राष्ट्रीयता के जज्बे को हमेशा बनाए रखें।

अपने वक्तव्य में आगे उन्होंने बताया कि केवल तिरंगा फहराने से ही देशभक्ति जागृत नहीं होगी अपितु 15 अगस्त के बाद भी हमें कृतसंकल्प होना है कि तिरंगे का अपमान नहीं हो, हम उसे सहेजकर रखें। भारत आज विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है तथा हमें उस हेतु दृढ़ संकल्प लेना होगा। सांस्कृतिक प्रस्तुति में कक्षा 11 के छात्र ओम आयुष पात्रा ने हिंदी भाषण के माध्यम से तो रुद्राक्षी ने अंग्रेजी भाषण द्वारा स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित किया। छात्रा अलीन द्वारा मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत करते हुए स्वागत व अभिनंदन किया गया तो कक्षा 6 के छात्रों ने शिक्षिका उर्मिला सिंह के संयोजन में देशभक्तिपरक कविता को ओजस्वी ढंग से प्रस्तुत कर आजादी का उत्साह भर रोमांचित कर दिया।

शिक्षक टाइटस क्रस्ता के निर्देशन में कक्षा 6 व 7 के छात्रों अथर्व तिवारी, अपराजिता, कृपांश, शिवि, रुद्र प्रताप, पूर्वी, दिव्यराज पांडेय एवं अन्य ने समूहगान द्वारा ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ को उल्लासपूर्ण शैली में रोचक प्रस्तुति के माध्यम से अभिभूत कर दिया। कार्यक्रम का संचालन छात्रों राहुल, अक्षिता राय, अलीन जॉर्ज तथा लक्ष्य पांडेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी, छात्र व अभिभावक उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel