Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

संस्कारों का बीजारोपण बचपन में हो, तभी बाद में मीठे फल मिलते है-बाल बिदुषी मयूरी व विभा दीदी

Published on: 17-06-2024

रिपोर्ट_ पुष्पेन्द्र पांडेय हटा

बच्चे उस गीली मिट्टी के समान होते है जिन्हे जिस आकार में ढाल दो वही रूप धारण कर लेते,

जैन मंदिर में चल रही संस्कारों की पाठशाला

संस्कारों का बीजारोपण बचपन में हो, तभी बाद में मीठे फल मिलते है-बाल बिदुषी मयूरी व विभा दीदी
जैन मंदिर में चल रही संस्कारों की पाठशाला
हटा दमोह
बच्चे उस गीली मिट्टी के समान होते है जिन्हे जिस आकार में ढाल दो वही रूप धारण कर लेते, शिशुओं को धर्म और संस्कारों की शिक्षा सदैव बालकाल्य में ही देना चाहिए ताकि बाद में उसके सुखद परिणाम परिवार, समाज एवं आमजन को मिल सकें यह बात सांगानेर राजस्थान से आई बाल विदुषी मयूरी दीदी और विभा दीदी ने श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में चल रहे श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर में कही, दीदी द्वय के द्वारा मंदिर जी में रत्नकरण्डक, श्रावकाचार, इष्टोपदेष, छहढाला भाग एक एवं भाग दो का अध्ययन कराया जा रहा है।


गुरू उपकार महोत्सव के अवसर पर मुनि पुंगव निर्यापक मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के सनिध्य में संचालित श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय शिविर का शुभारंभ मंगलाचरण, कलश स्थापना एवं ध्वजारोहण से हुआ, शिविर में छोटे छोटे बच्चों के साथ सभी आयुवर्ग के श्रद्धालु धर्म लाभ ले रहे है।
सांगानेर से पधारी दोनों दीदीओं का सम्मान भारतीय जैन मिलन के द्वारा किया गया, शिविर में विविध प्रतियोगिताएं परीक्षाएं भी चल रही है, अव्वल रहे शिशु भक्तों को जैन महिला मिलन के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के अध्यक्ष आदित्य सिंघई, महिला मिलन अध्यक्ष शोभना जैन, मनोरमा जैन, सिन्धुबाला जैन, वंदना जैन, हर्षा जैन, आराधना जैन, स्वाति जैन, आस्था जैन, संगीता जैन, मीना जैन, शालिनी जैन उपस्थित रहे, मिलन के पदाधिकारी में विनय बम्होरी, तरूण, अमित, विवेक, चक्रेष, बाहुबली, विपुल का सहयोग रहा।
मंदिर कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट विवेक जैन के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel