Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

संस्कार भारती द्वारा हिण्डाल्को प्रेक्षागृह में 32वें बालगोकुलम कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Published on: 21-09-2023

रेणुकूट(सोनभद्र)। संस्कार भारती रेणुकूट द्वारा हिण्डाल्को प्रेक्षागृह में बत्तीसवां “बाल गोकुलम” श्री कृष्ण रूप सज्जा का आयोजन विगत रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिण्डाल्को प्रोजेक्ट विभाग के महाप्रबन्धक भगवती प्रसाद शर्मा, संस्कार भारती के अध्यक्ष नवल किशोर, महामंत्री विपुल अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत ने भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात् श्याम नारायण चौबे ने संस्था का ध्येयगीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में 8 माह से ढाई वर्ष और 2 वर्ष 6 माह से 4 वर्ष तक की आयु वर्गों में कुल 50 बच्चों ने मंच पर पहुंच कर अपने विविध रूपों जैसे दही माखन चुराते, गेंद खेलते, रूदन करते, मुख पर माखन, मुरली लिए हुए कृष्ण अपनी बाल सुलभ नटखट अदाओं से खचाखच भरे प्रेक्षागृह में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। श्रीमती गीता मौर्या के निर्देशन में बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को नई ऊंचाइयां प्रदान किया।निर्णायक मंडल में शामिल डॉ आशुतोष दत्त त्रिपाठी श्रीमती तनुश्री दत्ता एवं श्रीमती शाम्भवी मिश्रा ने बच्चों के परिधानों व उनके कौशल का कुशल मूल्यांकन करते हुए कनिष्ठ वर्ग में पद्माक्षी पाण्डेय, अविश्का शुक्ला, अथर्व सिंह और वरिष्ठ वर्ग में अविका शुक्ला, स्वास्तिका और वर्निका को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्रदान किया। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागी बाल गोपालों को हिण्डाल्को प्रबंधन मंडल की तरफ से सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भगवती प्रसाद शर्मा ने अपने हृदय स्पर्शी उद्बोधन में अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए कुछ संस्मरण भी सुनाए और संस्कार भारती टीम को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया और संस्थान की तरफ से हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी मिश्रा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कार भारती रेणुकूट, सोनभद्र परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा। वंदे मातरम के संपूर्ण गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel