Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

संस्था द्वारा मिशन शक्ति 4.0 अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर अंतर्गत गुड-टच – बेड-टच कार्यशाला सम्पन्न

Published on: 10-07-2024

झांसी से संवाददाता उजेन्द्र पटेल कि रिपोर्ट संस्था द्वारा मिशन शक्ति 4.0 अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर अंतर्गत गुड-टच – बेड-टच कार्यशाला सम्पन्न
झांसी-सामाजिक संस्था नव-प्रभात””कृति””के तत्वाधान में विगत अनेक वर्षों से मासूम बेटियो व नारी अस्मिता की सुरक्षा के प्रति अपराध मुक्त भारतीय राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने के लिए सक्रिय क्रियाकलापों के क्रम में मिशन शक्ति अभियान 4.0 अंतर्गत सामान्य जीवन चर्या में होने वाले गुड टच बैड टच को पहचानने, अपराध एवं अपराधी की मंशा को समझाते हुए परिवार के सदस्यों के मध्य स्नेह प्रेम विश्वास का सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से अनवरत रूप से संचालित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों की श्रंखला में महिला हेल्प लाइन “”वेदना एक-दर्द(झाँसी)”” की महिला सदस्याओं द्वारा अनुशासित व प्रतिष्ठत विद्यालय सेंट उमर इंटर कॉलेज, झाँसी में आयोजित शिक्षार्थी जन जागृति आत्मरक्षा कार्यशाला गुड-टच बेड- टच का शुभारम्भ संस्था द्वारा सभी शिक्षार्थियों,माता -पिता व् अध्यापक बन्धुओ से शिक्षार्थी सजगता संग सुरक्षित भविष्य नीति अपनाने की दिशा मेंअनिवार्य रूप से गतिशील होने के आह्वान के साथ किया गया
कार्यशाला के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक जावेद अहमद एवं विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य नुसरत जावेद एवं आरिफ रजा खान उपस्थित रहे
कार्यशाला की अध्यक्षता संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल जी ने की
कार्यशाला में संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल ने सभी आयु वर्ग की छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के समय मे घटित विभिन्न स्थितियो के मध्य शिक्षाप्रद लघु कहानियों संग खिलौना गुड़िया के माध्यम से गुड़ टच बेड टच बताते हुए अपराध व् अपराधी की मंशा को समझाया एवं दैनिक जीवनचर्या में मोबाइल फोन व् सोशल मीडिया उपयोग,सोशल मीडिया के काल्पनिक प्रेमजाल से बचने,और घर से बाहर जाने के समय स्वयं की सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक रहते हुए स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए संकल्प बिंदुओं व् अनेक महत्वपूर्ण प्रमुख तथ्यो पर प्रकाश डाला
कार्यशाला में वरिष्ठ संयोजिका अर्चना अग्रवाल ने सभी शिक्षार्थियों को घर व् बाहर के नर पिशाची अपराधियो द्वारा किये जाने वाले गुड-टच बेड-टच,छेड़ छाड़, अभद्रता,अशिष्टता सम्बन्धी अपराध व् अपराधी की मंशा को समझाते हुए ज्वलनशील स्प्रे,मिर्ची पाउडर साथ में रखने के साथ साथ आपातकालीन सुरक्षा नंबर पुलिस विभाग-100.,चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 महिला हेल्प लाइन-181, वूमेन पावर लाइन-1090 एवम सर्व सहायता सुरक्षा नम्बर-112 को अनिवार्य रूप से याद रखने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया
कार्यशाला में समूह संयोजिका वैशाली शर्मा एवं शालिनी साहू ने उच्च कक्षा में अध्यनरत सभी छात्राओं को सुरक्षित रहने के संकल्प बिंदु समझाते हुए अपनी उम्र से छोटे छोटे बच्चो को सुरक्षा जाग्रति प्रदान करने के लिए उत्साहवर्धित करते हुए सुरक्षा संकल्प बिन्दुओ की जन जागृति पम्पलेट वितरित किये गए
छात्राओं के सशक्तिकरण कार्यशाला में संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल ने सभी को उदबोधित करते हुए कहा कि दिन प्रतिदिन मासूम बेटियो व् नारी अस्मिता से दुर्व्यवहार की घटनाओं की अधिकता के कारण दुष्कर्मी कुकर्मी होती भारतीय संस्कृति में अपने परिवार की मासूम बेटियो को बचा पाने की चाहत आज हर माता पिता की चिंता का प्रमुख कारक है। ऐसे समय में सभी माता पिता व् अध्यापक बन्धुओ का ये प्रमुख दायित्व है कि वह अपने बच्चो में आत्म सुरक्षा के प्रति नियमित जागृति प्रदान करने के लिए संकल्पित हो ताकि सुरक्षित संकल्प बिंदुओं को याद रख कर सभी मासूम बच्चियां अपनी सुरक्षा स्वयं करने के लिए प्रेरित होकर जन जन के लिए भी प्रेरणादायक सिद्ध हो सके
कार्यशाला समापन पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से संस्था प्रतिनिधि सदस्यों को GUEST OF HOUNER के सम्मान से सम्मानित किया गया
कार्यशाला का संचालन समूह अनुशासन संयोजिका अर्चना अग्रवाल ने किया अंत में अनुशासन प्रभारी सौरभ अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यशाला में रूपम अग्रवाल,अर्चना अग्रवाल, वैशाली शर्मा, शालिनी साहू, कावेरी यादव, कुसुम कैथवास, शिमला साहू ,शिव कुमारी साहू, साइमा खान ,दीपा अहिरवार ,प्रिया अवस्थी एवं विद्यालय प्रबंधन से द्रौपदी राजपूत ,आशा मिश्रा वंदना पांडे, मीनाक्षी दुबे ,अनीता सिंह, मनोज श्रीवास्तव, शाहिद खान, आर.सी राजपूत, शाहिद रजा खान, सहित समस्त शिक्षर्थियो, प्रशिक्षक स्टाफगण,व् महिला सदस्याओ का विशेष सहयोग व् योगदान सराहनीय रहा

झांसी से संवाददाता उजेन्द्र पटेल कि रिपोर्ट

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel