Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सड़क सुरक्षा नियम जीवन के सर्वोत्तम उपकरण हैं : जसबीर सिंह 

Published on: 29-01-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिण्डाल्को रेणुकूट में 9 जनवरी से 8 फरवरी 2024 तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेणुकूट में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिंडाल्को सुरक्षा विभाग के मेजर (से.नि.) देवेंद्र ओंकार ने बच्चों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई। वहीं, बच्चों ने सड़क सुरक्षा आधारित मानव श्रृंखला बनाई बना कर जागरुकता का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हिण्डाल्को के क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियम जीवन के सर्वोत्तम उपकरण हैं, हम सभी को इसका पालन करना चाहिए और दूसरों को भी नियम पालन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस दौरान सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक सुश्री वनिता वासनिक, प्रिंसिपल स्मिता साही, हिण्डाल्को सुरक्षा प्रमुख कर्नल रोहित शर्मा (से.नि.) तथा पब्लिसिटी मेजर चंद्र प्रकाश (से.नि.) एवं प्रशासनिक विभाग के प्रमुख यशवंत कुमार के साथ विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel