Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सदानन्द लघु मा० विद्यालय ऐंठी पर धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास की जयंती!

Published on: 24-02-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

सदानन्द लघु मा० विद्यालय ऐंठी पर धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास की जयंती!

बस्ती ( कप्तानगंज ) – श्री सदानन्द लघु माध्यमिक विद्यालय ऐंठी पोखरा बस्ती पर संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई । जिसके मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया । सांसद ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने समाज में छुआ-छूत , भेद-भाव मिटाने में अहम भूमिका निभाई थी और समाज को नई ऊर्जा दिया था संत शिरोमणि रविदास पूरे जीवन भर हर जाति – धर्म को समान अधिकार एवं सम्मान दिलाने के लोगों को जागरूक किया था । पीएम मोदी एवं सीएम योगी द्वारा बिना भेद के सभी को सम्मान एवं अधिकार दिलाने की प्रतिज्ञा लिया हैं । पूरे देश में पीएम मोदी ने जातिवाद को खत्म किया है और सभी को समान अधिकार एवं सम्मान मिल रहा है ।
आपको बता दें कि श्री सदानन्द लघु माध्यमिक विद्यालय ऐंठी पर पहली बार संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश आर्य ने किया । कार्यक्रम के आयोजक शिव पूजन आर्य ने कार्यक्रम का संचालन किया । आयोजक शिव पूजन आर्य ने समाज में हो रहे छुआ-छूत , भेद – भाव को खत्म करने की अपील किया और सभी को आपस में भाई चारा बनाकर रहने की अपील किया एवं संत शिरोमणि रविदास के जीवन से सम्बंधित आदर्शों को जीवन में उतारने की अपील किया । सन्तोष कुमार दूबे ग्राम – खेमराजपुर , सोनू पाठक ग्राम – डुहवा विक्रमजोत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया । इं० वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि सभी को बिना भेदभाव के सभी को सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए । मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी , अध्यक्ष ओम प्रकाश आर्य , संरक्षक / व्यवस्थापक शिव प्रसाद तिवारी , प्रधानाध्यापक अकरम अंसारी आयोजक बी डी एवं शिव पूजन आर्य , वरिष्ठ भाजपा नेता इं० वीरेन्द्र कुमार मिश्र , मनोज कुमार तिवारी , राजेश तिवारी , तुलसीदास , ओम प्रकाश ओझा , प्रधान प्रतिनिधि बब्बू तिवारी , गजेन्द्र पाण्डेय , सुरेश जोशी , रुखमिणी जोशी , वी पी आनन्द , सन्त राम चौधरी , चन्द्र शेखर चौधरी , राम करन चौधरी , राजेश कुमार गौतम, प्रधान प्रतिनिधि श्रीराम सिंह , प्रधान प्रतिनिधि आशा राम चौधरी , हनुमान चौधरी , प्रधान साहबदीन निषाद , प्रधान योगेंद्र प्रताप , राज कुमार गौतम विद्यालय के सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष असलम अंसारी ‌समस्त स्टाफ समेत भारी संख्या में लोग उपस्थिति रहे ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel