Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सपा से शीलू यादव बनाए गए टीकमगढ़ विधानसभा के उम्मीदवार, त्रिकोणीय संघर्ष के बनें आसार

Follow

Published on: 28-10-2023

सपा से शीलू यादव बनाए गए टीकमगढ़ विधानसभा के उम्मीदवार, त्रिकोणीय संघर्ष के बनें आसार

भय, अभाव और भ्रष्टाचार से जनता को मुक्ति दिलाना पहली प्राथमिकता-संजय यादव
समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार घोषित होने पर जताया पार्टी और जनता का आभार
शीलू यादव ने बताया है कि विधानसभा टीकमगढ़ की जनता ने पिछले पांच सालों में भ्रष्टाचार और भय का जो दंश झेला है, उससे क्षेत्र की जनता को मुक्त करना पहली प्राथमिकता होगी। क्षेत्र की जनता अभाव में जीती रही और अन्याय का बोलबाला रहा। इन तमाम खामियों से जनता को छुटकारा दिलाना और एक बेहतर प्रशासन तथा अच्छी सरकार के सपने को समाजवादी पार्टी पूरा करने का भरोसा जनता को दिलाया जायेगा। साथ ही कहा कि उनका चुनाव जनता लड़ेगी और यदि आशीर्वाद मिला, तो जनता ही क्षेत्र की विधायक होगी। यह बात फोन से हुई चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संजय यादव शीलू ने कही। बताया जाता है कि उन्हें काफी इंतजार के बाद जारी हुई समाजवादी पार्टी की सूची में टीकमगढ़ विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बनाए जाने पर संजय यादव शीलू ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही सपा नेता दीपनारायण यादव, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटैल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरा करने में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको शीलू यादव के बारे बता दें कि शीलू यादव का जन्म रमेश प्रसाद यादव के यहां 5 नवम्बर 1980 को हुआ। वह समाजसेवा के साथ ही राजनीति में काफी लंबे समय से सक्रिय बने हुए हैं। उन्होंने वर्ष 2009 में पहला चुनाव टीकमगढ़ नगर के वार्ड नंबर 18 से लड़ा। उस समय वह कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोडक़र समाजवादी पार्टी का दामन थामा और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह से काफी प्रभावित रहे। उनके बताए रास्ते पर चलकर वह क्षेत्र में समाजसेवा करते रहे। श्री यादव मध्यप्रदेश में यादव महासभा के प्रदेश महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए यादव समाज की उन्नति के लिए लगातार परिश्रम करते रहे। बताया गया है कि समाजवादी पार्टी में वह वर्ष 2013 में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी में वह लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने वाहनी के साथ ही जिले में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता दिखाई। इस बार उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी की। समाजवादी पार्टी द्वारा जारी सूची में उन्हें टीकमगढ़ विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। श्री यादव के बारे में जहां तक कहा जाता है कि वह अन्याय के खिलाफ हमेशा गरीबों के साथ खड़े रहे। हाल ही में रेस्ट हाउस में लगाई गई एक प्रतिमा का उन्होंने खुलकर विरोध किया था। । कहा है कि उनका चुनाव क्षेत्र की जनता ही लड़ेगी और वह ही जीतेगी। यदि वह चुनाव जीतेंगे, तो यह जीत भी जनता की होगी। स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर वह जनता के बीच चुनाव मैदान में जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के कारण त्रस्त हो चुकी है। उसका भरोसा अब कांग्रेस और बीजेपी पर नहीं रहा है। जनता के साथ छलावा करने वाली पार्टियों से अब मुक्ति का समय आ गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलेगा और उन्हें सेवा का अवसर मिलेगा। मुझसे हुई चर्चा के दौरान शीलू यादव ने कहा कि जनता अब जागरूक हो चुकी है। उसे मालिक नहीं, सेवक चाहिए और वह जनता के बीच सेवा के लिए जाकर आशीर्वाद लेंगे। यहां बता दें कि अब तक समाजवादी पार्टी को लेकर टीकमगढ़ विधानसभा में कई तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं। उनकी उम्मीदवारी के साथ ही सभी तरह के कयासों को विराम लग चुका है। उन्होंने कहा है कि अब तक वह जनता के सुख-दु:ख में साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। अब देखना है कि कांग्रेस और बीजेपी के साथ ही टीकमगढ़ विधानसभा से समाजवादी पार्टी भी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। त्रिकोणीय संघर्ष के बनें आसार बनते नज़र आ रहे हैं बही अन्य प्रत्यासी भी जनता पास पहुंच कर लगातर जनसंपर्क कर रहे हैं और अपनी योजना गिना रहे हैं

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel