Latest News

सभी वर्ग-समुदाय के धार्मिक स्थलों को संरक्षित करना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन

Follow

Published on: 19-02-2024

चतरा (झारखंड)। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने चतरा के इटखोरी में राजकीय इटखोरी महोत्सव का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

आज इटखोरी (चतरा) स्थित मां भद्रकाली मंदिर में पूजा कर माता रानी से राज्यवासियों की सुख-समृद्धि हेतु प्रार्थना किया। हमारी सरकार सभी वर्ग-समुदाय के धार्मिक स्थलों को संरक्षित करने हेतु कृत-संकल्पित है।

हमारी संस्कृति में नारी शक्ति को देवी के रूप में पूजा जाता है। उनके सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं साईकिल तथा महिलाओं को पेंशन समेत अन्य योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel