Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

समाजसेवी के शिकायत को जिलाधिकारी बस्ती ने लिया संज्ञान!

Published on: 07-03-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

समाजसेवी के शिकायत को जिलाधिकारी बस्ती ने लिया संज्ञान!

महूघाट विशेषरगंज मार्ग से टोल टैक्स बचाने हेतु निकलने वाले अवैध भारी वाहनों का आवागमन हुआ बंद
बीते सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्रीय ग्रामीणों संग पहुंचे समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा जिलाधिकारी महोदय के न आने से हुए थे निराश
समाजसेवी के शिकायती प्रार्थना पत्र को जिलाधिकारी बस्ती ने लिया संज्ञान
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आज आनन फानन में टोल प्लाजा चौकडी के मैनेजर संदीप सिंह ने वाहनों का आवागमन रोकने हेतु लगाया गति अवरोधक
समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने जिलाधिकारी बस्ती को जनहित में उठायें इस कदम हेतु ज्ञापित किया आभार
श्री पाण्डेय ने कहा कि जिलाधिकारी बस्ती द्वारा जनहित में किये जा रहे त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र की जनता में उनसे न्याय की उम्मीद बढ़ती जा रही है।
छावनी में बदहाल सर्विसलेन का लेपन कार्य रहा हो या निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्य में तेजी अथवा ग्राम पंचायत संग्रामपुर पर के सहरायें गांव में भूमाफियाओं से बीस बीघा ग्रामसभा की जमीन को मुक्त कराना आपके द्वारा प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही कर जनता को न्याय दिलाया गया है
बीते दिनों तो छावनी में बने मानक विहीन नाले को भी तोड़ने का भी कार्य किया गया
भले ही कुछ लोग जनहित के इन कार्यों का श्रेय टूटे अमहट पुल की भांति सांसद विधायक को दें पर सच जनता जानती है
श्री पाण्डेय ने कहा कि भले ही लोग जाति धर्म व संसाधन के आधार पर चुनाव लड़ें लगायें किन्तु हम भेदभाव से परे हर पीड़ित को न्याय दिलाने व जनहित में उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने का काम करते रहेंगे
महूघाट विशेषरगंज मार्ग पर लगे मार्ग अवरोधक को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह व्याप्त है
सभाजीत चौधरी हौसिला प्रसाद पाण्डेय रणजीत वर्मा रामू गुप्ता सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि युं तो भारी वाहनों से हम लोगों को आवागमन में तो समस्या हमेशा होती थी किन्तु रात में भारी वाहनों की गति इतनी अनियमित होती थी कि सड़क पर चलना खतरे से भरा होता था अब जहां भारी वाहनों पर पाबंदी लगाने से सड़क सुरक्षित रहेगी वहीं दुर्घटना की भी सम्भावना कम हो जायेगी!

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel