Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सहकारिता विभाग में बकाया के धीमी उसूली पर नाराज जिलाधिकारी ने तीनों एसडीओ व पांच सहायक विकास अधिकारी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का दिया निर्देश!

Published on: 13-12-2023

शमसुलहक ख़ान की रिपोर्ट

सहकारिता विभाग में बकाया के धीमी उसूली पर नाराज जिलाधिकारी ने तीनों एसडीओ व पांच सहायक विकास अधिकारी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का दिया निर्देश!

बस्ती, 13 दिसम्बर 23.
सहकारिता में बकाये की वसूली की धीमी प्रगति पर नाराज जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने तीनों एडीसीओ तथा सभी पांच सहायक विकास अधिकारी सहकारिता का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने का निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने पाया कि चार करोड़ के सापेक्ष मात्र 7.71 लाख की वसूली अभी तक हो पायी है।
उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि भूमि विकास बैंक की वसूली की प्रतिदिन रिपोर्ट प्राप्त करें।
बेसिक शिक्षा स्कूलों के कायाकल्प योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने 10 दिसम्बर तक कार्य न पूरा करने पर उन्होंने बहादुरपुर, बनकटी, सदर, साऊंघाट, रूधौली, विक्रमजोत, गौर, परशुरामपुर, दुबौलिया तथा कुदरहा, कप्तानगंज के सहायक विकास अधिकारी पंचायत का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया है। उन्होंने समीक्षा में पाया कि टायलीकरण, फर्नीचर तथा शौचालय का कार्य अभी भी अधूरा है। दिव्यांग शौचालय में बनकटी में 129, सदर में 122, साऊंघाट में 105, रूधौली में 109, विक्रमजोत में 82 तथा गौर में 70 का कार्य अपूर्ण है।
इसी प्रकार आंगनबाड़ी केन्द्रों के अपग्रेडेशन का कार्य भी अपूर्ण पाया गया। वाह्य विद्युतीकरण में अवशेष 22 केन्द्रों का हर्रैया एवं विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय का कार्य अवशेष है। इसके लिए उन्होंने दोनों क्षेत्र के अधिशाषी अभियन्ताओं से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने 289 में से कायाकल्प योग्य उप स्वास्थ्य केन्द्र की सूची सभी एमओआईसी से तलब किया है। उन्होंने कहा कि जर्जर पाये गये भवनों को ध्वस्त कर नया भवन बनवाया जाए।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत अन्य कारणों से कार्ड न बनाने में दर्शाये गये लाभार्थियों का सत्यापन करने के लिए उन्होंने पीडी डीआरडीए तथा उपायुक्त मनरेगा को निर्देशित किया है। पीएम किसान सम्मान निधि में बहादुरपुर में 92, दुबौलिया में 57, गौर में 52 तथा बनकटी में 28 का ई-केवाईसी भी अवशेष है।
आयुष्मान भारत योजना में अन्य कारण से कार्ड न बनाने की संख्या गौर में 8000, बनकटी 2500, रामनगर 980, साऊंघाट 710 तथा विक्रमजोत में 386 अवशेष हैं।
उन्होंने मुकदमों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए सभी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि एक वर्ष से अधिक अवधि के मुकदमों के निस्तारण में तेजी लायें तथा 15 दिन के भीतर शतप्रतिशत निस्तारण करें। उन्होंने धारा 116, धारा 24, धारा 67 के मुकदमों के निस्तारण की समीक्षा किया।
उन्होंने अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र को निर्देशित किया कि प्रतिदिन निस्तारण की समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी के रिक्त पद के सापेक्ष उन्होंने उपजिलाधिकारी न्यायिक मनोज प्रकाश को बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी नामित किया है। उन्होंने डीडीसी को निर्देशित किया है कि एक साल से अधिक लम्बित मुकदमों के निस्तारण में तेजी लायें।
बैठक में एडीएम कमलेश चन्द्र, सीएमओ डा. राधेश्याम दूबे, पीडी राजेश झा, उपायुक्त मनरेगा संजय शर्मा, उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, मनोज प्रकाश, सत्येन्द्र सिंह, मोनिका, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत महेन्द्र मिश्र, मनोज कुमार सिंह, उपनिदेशक कृषि अशोक गौतम, बीएसए अनूप कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, सीडीपीओ, एमओआईसी तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel