Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सहकार से समृद्धि की ओर सहकारिता कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

Published on: 24-09-2023

लालगंज (रायबरेली)। प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित सहकार से समृद्धि की ओर आयोजित सहकारिता कार्यक्रम में पहुंचे जिला सहकारी बैंक लिमिटेड रायबरेली के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है, सहकारिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।

आज जिले में 185 समितियो के माध्यम से किसानो की योजनाएं संचालित की जा रही हैं ।सरकार ने सभी को सहकारिता से जोड़ने के लिए 1 सितंबर से 30 सितंबर तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया है। अब समिति के सचिव घर-घर जाकर ग्रामीण व किसानों को सदस्य बना रहे हैं। जब समितियो में अधिक सदस्यों की भागीदारी होगी तो निश्चित रूप से किसानों को उसका लाभ निश्चित समय से मिलने लगेगा।

उन्होंने बताया कि मीठापुर में सहकारी समिति के माध्यम से जन औषधि केंद्र खोलकर जनता को सुविधाएं देने का कार्य शुरू कर दिया गया है । उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में समितियो से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सहकारिता भारत का मूल भाव है ।सहकारिता आंदोलन अपार संभावनाओं से भरा हुआ है और प्रगति के द्वार खोलता है। सहकारिता में सदस्य बनकर परस्पर सहयोग से हम सब मिलकर बड़े से बड़ा काम कर सकते हैं। भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार किसान के साथ खड़ी है।

सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवेंद्र बहादुर सिंह बबलू सचिव ने कहा कि भारत सरकार ने पृथक सहकारिता मंत्रालय के गठन के साथ ही बी पैक्स को बहुआयामी एवं बहुउद्देशीय बनाए जाने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की है। ग्रामीण जनता को स्थानीय स्तर पर ही समिति के माध्यम से सभी सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम के अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष के द्वारा नवीन सदस्यों को प्रमाण पत्र भी सौपा गया।

जिला सहकारी बैंक लालगंज के शाखा प्रबंधक अनूप कुमार सिंह के द्वारा कार्यक्रम का बहुत ही शानदार पूर्ण ढंग से संयोजन किया गया। सभी अतिथियों का उन्होंने अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह के द्वारा सम्मान किया। बैंक चेयरमैन को स्थानीय बैंक कर्मियों और समिति के सचिवों के द्वारा बड़ी माला पहनकर जोरदार अभिनंदन भी किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन मीडिया संयोजक सुशील शुक्ला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामदेव पाल के द्वारा भाजपा सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं को बताने के साथ हुआ।

इस अवसर पर एडीसीओ जयशंकर सिंह , शिव प्रकाश पांडे,दीपू सिंह, मनोज अवस्थी, रणविजय सिंह, रामस्वरूप यादव, रामकुमार यादव, जगदीश सिंह, अजय सिंह, विजय वाजपेई, गिरीस ओझा, कैलाश बाजपेई मंटू बाजपेई ,सानू बाजपेई, सुनील मिश्रा बीके सिंह बबलू पांडे, जगन्नाथ पांडे, श्रीमती कमलेश सिंह, विवेक सोनी गौरव सोनी संकटा प्रसाद दीपक वर्मा अंजनी कुमार, कपिल पांडे, श्रीमती रीना, श्याम कुमार, मनोज सिंह फ्रेंचाइजी, अखिलेश बाजपेई अचिन अवस्थी मनीष त्रिवेदी गौरव शुक्ला विक्रमादित्य सिंह आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel