Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

Follow

Published on: 23-12-2023

लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के निलंबन के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर तानाशाही के आरोप लगाए। राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर सांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसियों के साथ सपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि लोकसभा व राज्यसभा में सांसदों ने संसद की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर अपना विरोध जताया। केंद्र सरकार की ओर से सांसदों के सवालों का जवाब देने की बजाय तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। केंद्र की भाजपा सरकार ने सांसदों की मांग को हंगामा करार देते हुए 150 सांसदों को निलंबित किया है, जो पूरी तरह असंवैधानिक है। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने कहा कि देश के लोग संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले की सच्चाई जानना चाहते हैं, लेकिन भाजपा सरकार पूरे मामले को हंगामा करार देकर जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा व राज्यसभा के सांसदों का निलंबन कर लोकतंत्र की हत्या की गई है। मौके का फायदा उठाकर भाजपा ने दोनों सदनों में बिना किसी चर्चा के तीन बिल पास कर लिए। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से देश में लोकतंत्र बचाने की मांग की है।

हम तानाशाही से डरने वाले नहीं
कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि भाजपा देश में तानाशाही कर लोकतंत्र का गला घोंट रही है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री विपक्ष की आवाज को दबाना चाहते हैं, लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं। अगर जल्द ही सांसदों का निलंबन रद्द नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी देशभर में उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान सपा पदाधिकारी कांग्रेस के साथ खड़े दिखाई दिए। सपा ने भी सांसदों के निलंबन के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel