Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सागर के बिलहरा हत्याकांड के आरोपियों के घर चलाया जाएं बुल्डोजर और परिजनों को दी जाएं राहत राशि

Published on: 03-06-2024

सागर के बिलहरा हत्याकांड के आरोपियों के घर चलाया जाएं बुल्डोजर और परिजनों को दी जाएं राहत राशि निषादराज माझी समाज सेवा समिति मध्यप्रदेश ने मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव के लिए सौंपा ज्ञापन दमोह। सागर के सुरखी विधानसभा के अन्तर्गत आने वाले बिलहरा में माझी समाज की बिटिया की बलात्कार कर हत्या के आरोपियों के घर पर बुल्डोजर चलाएं जाने की मांग एवं पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग के लिए निषादराज माझी समाज सेवा समिति मध्यप्रदेश भोपाल की टीम के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान माझी समाज की संस्थापक सदस्य शकुंतला रायकवार ने कहा है कि जिस तरह हमारी समाज की बेटी के साथ पहले बलात्कार फिर हत्या कि गई जिससे समाज में आक्रोश है आरोपियों के लिए किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएं उन्हें फांसी दी जाए। निषादराज माझी समाज की प्रदेश अध्यक्ष पार्वती सोंधिया ने कहा है कि बिलहरा में माझी समाज की बेटी के साथ बलात्कार और हत्या के बाद भी सागर जनप्रतिनिधि परिजनों से मिलने नहीं गए और तो और मुख्यमंत्री सहित भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने ना तो घटना पर शोक व्यक्त किया और ना ही परिजनों से मिलने गए जिससे माझी समाज में काफी आक्रोश है।निषादराज माझी समाज सेवा समिति के महामंत्री संतोष रायकवार ने कहा है कि सागर में जो घटना घटित हुई उसकी कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं। आरोपियों को बचाने कार्य सागर जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों के इशारे में कर रहा है। यदि अपराधियों के घर नहीं तोड़े गए और मुआवजा नहीं मिला तो माझी समाज पुरजोर विरोध करेगा। जिसकी जवाबदारी सागर जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन का वाचन समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष मोंटी रायकवार और मुख्य सलाहकार हरगोविंद रायकवार के द्वारा व्यक्त किया गया। इस दौरान माझी समाज की संरक्षक आदरणीय श्रीमती शकुंतला रायकवार जी, मूलचंद रायकवार जी,प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सोंधिया जी, प्रदेश महामंत्री संतोष रायकवार जी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोंटी रायकवार जी, हरगोविंद रायकवार जी, सतीश रायकवार जी, महेश बाथम जी, हरदयाल रायकवार जी सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel