Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सातवें दिन क्रिकेट का पहला सेमी फाइनल मुकाबला मां दुर्गा अभिलाषा एकेडमी कप्तानगंज एवं कप्तानगंज की टीम के बीच हुआ!

Published on: 09-12-2023

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

सातवें दिन क्रिकेट का पहला सेमी फाइनल मुकाबला मां दुर्गा अभिलाषा एकेडमी कप्तानगंज एवं कप्तानगंज की टीम के बीच हुआ!

सांसद खेल महाकुम्भ 3.0 के निमित्त कप्तानगंज विकासखंड के बिहरा में हो रहे ब्लॉक स्तरीय खेलों के सातवें दिन क्रिकेट का पहला सेमी फाइनल मुकाबला मां दुर्गा अभिलाषा एकेडमी कप्तानगंज बनाम शिवांश पांडेय कप्तानगंज की टीम के बीच खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया इस मैच ने मां दुर्गा अभिलाषा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर पार प्रियांशु मिश्रा के 13 रन और निखिल मिश्रा के 10 रन के साथ 30 रन बनाया लक्ष्य का पीछा करते हुए शिवांश पांडेय की टीम ने विशाल और संतोष की शानदार ओपनिंग के साथ 1 विकेट खोकर 9 विकेट से विजय हासिल किया।

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आकाश त्रिपाठी बनाम बिहरा इलेवन के बीच खेला गया इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में रामवृक्ष निषाद , रवि तिवारी और सुभाष तिवारी ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया आकाश त्रिपाठी की टीम ने टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए आकाश त्रिपाठी शानदार अर्धशतकीय कप्तानी पारी और विवेक कुमार की शानदार बल्लेबाजी के साथ 1 विकेट खोकर 79 रन बनाया लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहरा इलेवन टीम तय ओवरों में 3 विकेट खोकर मात्र 38 रन पर ही सिमट गई और इस मैच को आकाश त्रिपाठी की टीम ने 41 रन से जीत लिया जिसमे प्रभात गुप्ता ने 2 विकेट और आकाश त्रिपाठी ने 1 विकेट प्राप्त किया ।आकाश त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
खो–खो सीनियर बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला के ओ के कप्तानगंज बनाम BRS एकेडमी गढ़हा गौतम के बीच खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अशोक दूबे , सुखराम गौड़ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया इस मैच में के ओ के कप्तानगंज की टीम ने 7–1 के अंतर से जीत दर्ज किया ।
खो–खो सीनियर वर्ग बालिका का फाइनल मुकाबला बीआरएस एकेडमी बनाम नोहरा देवी लघु माध्यमिक विद्यालय गढ़हा गौतम के बीच खेला गया जिसमें गौरव मणि त्रिपाठी और हरेंद्र देव तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया इस मैच में बीआरएस एकेडमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए 8–1 के अंतर से विजय हासिल किया।
खो –खो जूनियर वर्ग बालक का फाइनल मुकाबला केशवपुर बिहरा बनाम संस्कार पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया इस मैच को केशवपुर बिहार की टीम ने 9–0 से अपने नाम किया ।
खो–खो जूनियर बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला बीआरएस एकेडमी गढ़हा गौतम बनाम परसपुर बरहटा के बीच खेला गया जिसमें बीआरएस एकेडमी गढ़हा गौतम ने 7–0 के अंतर से जीत दर्ज किया।
वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला कटरी बनाम खपड़ही के बीच खेला गया जिसमें कटरी के टीम ने 2–1 से विजय हासिल किया।
इस अवसर पर ब्लॉक संयोजक गौरव मणि त्रिपाठी, सुखराम गौड़ , रवि तिवारी,सुभाष तिवारी मनीष चतुर्वेदी , रोहित तिवारी ,शिव चरण जायसवाल, नवनीत त्रिपाठी , राहुल तिवारी , रज्जब शाह , प्रेम प्रकाश यादव ,घनश्याम तिवारी, परमानंद यादव, जितेंद्र यादव , राम सुरेश चौधरी ,उमेश यादव ,दिव्यांशु दूबे, मो० जमाल , मो० यूसुफ ,आदर्श चौधरी ,प्रशांत गौतम ,विशाल चौधरी, निखिल मिश्रा ,सत्यम तिवारी ,अंश मिश्रा ,सूरज राजभर ,हर्ष सिंह मो० जमाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel