Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिन भव्य सांस्कृतिक समारोह का हुआ आयोजन

Published on: 22-03-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के तत्वाधान में संचालित सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिन (सप्तम दिन) 21 मार्च 2024 को कोटा बस्ती ग्राम पंचायत भवन में एक भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रीति शर्मा एवं उपप्राचार्य मृत्युंजय सिंह एवं के.के शुक्ला तथा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर के प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार यादव, डॉ मानिकचंद पांडे, डॉ रणवीर प्रताप सिंह, प्रशांत कुमार विश्वकर्मा, सिद्धार्थ आनंद, अमरीश उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अजय लक्ष्मी ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर किया एवं मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कराकर कार्यक्रम का आरंभ करवाया, स्वयं सेविकाओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। स्वयंसेवकों ने मिलकर नृत्य, गायन एवं नाटक इत्यादि के माध्यम से कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न किया। इसके बाद मुख्य अतिथि महोदया श्रीमती प्रीति शर्मा ने आशीर्वाद स्वरुप सभी स्वयंसेवकों के साथ बौद्धिक विषयों पर चर्चा की तथा मृत्युंजय सिंह ने सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व तथा इससे जुड़ी कई अनेक बातें संक्षेप में बताएं। कार्यक्रम अधिकारी अजय लक्ष्मी ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।इस सात दिवसीय शिविर को सफल बनाने के लिए सभी स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं धन्यवाद दिया। सभी स्वयंसेवकों को हर्षों उल्लास एवं सात दिवसीय शिविर को सफल बनाने की बधाई दी और उन्हें विदा किया। स्वयंसेवकों में किशोरी, विजय कुमार, आशुतोष, कुलदीप, पीयूष, नगमा, ममता, काजल, सौम्या, खुशबू राजकुमारी इत्यादि ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel