Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक ने को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित ईवीएम डिस्पैच/ रिसिविंग सेंटर का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 10-05-2024

तैयारियों की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। 9-जमशेदपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री किल्लु शिव कुमार नायडू एवं पुलिस प्रेक्षक श्री जलिंदर डी. सुपेकर ने को-ऑपरेटिव कॉलेज में बनाये गए ईवीएम डिस्पैच सेंटर व रिसिविंग सेंटर का निरीक्षण किया।

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल मौजूद रहे । प्रेक्षकों ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, भयमुक्त एवं व्यवस्थित तरीके से निर्वाचन कार्य के संपादन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा क्या तैयारियां की गई हैं इसकी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकों ने ईवीएम-वीवीपैट की कमीशनिंग, ईवीएम का वेयर हाउस से डिस्पैच सेंटर में मूवमेंट तथा सुरक्षित रखरखाव, सभी छह विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रॉन्ग रूम, बिजली आपूर्ति, सीसीटीवी से 24×7 निगरानी, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था तथा पूरे कॉलेज परिसर में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति आदि की समीक्षा किया।

प्रेक्षकों ने ईवीएम डिस्पैच एवं रिसिविंग के लिए तैयार ब्लूप्रिंट, पोलिंग पार्टियों के बैठने की व्यवस्था, रूट चार्ट आदि की जानकारी ली। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विस्तार से ईवीएम डिस्पैच एवं ईवीएम की रिसिविंग तथा मतगणना केन्द्र को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों से अवगत कराया, वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी।

इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, एआरओ, एईआरओ, भवन निर्माण व विद्युत विभाग के अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel