Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सिंगिल बिण्डों बनाकर सभी रसोईयों का आयुष्मान कार्ड बनवाये- जिलाधिकारी!

Published on: 06-02-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

सिंगिल बिण्डों बनाकर सभी रसोईयों का आयुष्मान कार्ड बनवाये- जिलाधिकारी!

बस्ती – बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में छात्र एवं अभिभावक के आधार का आधार सीडिंग एक सप्ताह में पूरा कराने के लिए जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने सभी एबीएसए को निर्देशित किया है। कलेक्टेªट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होने सभी एमओआईसी को निर्देशित किया है कि सिंगिल बिण्डों बनाकर सभी रसोईयों का आयुष्मान कार्ड बनवाये। उन्होने सभी बीडीओ को निर्देशित किया है कि 10-10 आगनबाड़ी केन्द्रों पर बाला पेन्टिंग कराये।
उन्होने विद्यालयों के विद्युतीकरण की प्रगति की समीक्षा किया। बीएसए ने बताया कि 370 विद्यालयों का इस्टीमेट तैयार हो गया है। 170 विद्यालय चिन्हित किए गये है, जिसके ऊपर से हाईटेंशन तार जा रहा है, इसको हटवाने के लिए विभाग से पैसे की डिमांड की गयी है। 126 जर्जर विद्यालय भवन के ध्वस्तीकरण के लिए सभी ग्राम पंचायतों को जिम्मेदारी दी गयी है। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ, बीडीओ को निर्देशित किया है कि एक सप्ताह में यह कार्य पूर्ण कराकर रिपोर्ट दें।
उन्होने विद्यालय में टैबलेट वितरण की समीक्षा किया। इसके उपयोग के लिए दो शिक्षको को नामित करने तथा उनका प्रशिक्षण शतप्रतिशत पूरा कराने के लिए सभी एबीएसए को निर्देशित किया गया है। समीक्षा में उन्होेने पाया कि सभी कस्तूरबा विद्यालयों का कायाकल्प का इस्टीमेट तैयार हो गया है।
जिला पोषण समिति की समीक्षा में उन्होने पाया कि हॉट कुक्ड़ फूड योजना के अन्तर्गत 03 से 06 वर्ष के बच्चों को गरम पका-पकाया भोजन हेतु, को-लोकेटेड 2083 केन्द्रों पर बर्तन की आपूर्ति तथा नॉन को-लोकेटेड 561 के सापेक्ष 154 केन्द्रों पर गैस चूल्हा, बर्तन आदि की आपूर्ति हेतु अगले तीन दिवस के भीतर संबंधित अधिकारी को करने का निर्देशित किया है। समीक्षा में उन्होने पाया कि आगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण एवं सुदृढीकरण 18 इण्डीकेटर के सापेक्ष 13 इण्टीकेटर पर पूरा हो गया है। विद्युत संयोजन देने हेतु धनराशि 242161 को आनलाईन भुगतान के लिए निदेशालय भेजा गया है।
उन्होने आगनबाड़ी केन्द्रों पर बाला पेंटिंग कराये जाने के लिए समस्त सीडीपीओ को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर इस कार्य को पूर्ण करायें। आगानबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण/सामान्य मरम्मत के संबंध में उन्होने निर्देशित किया कि पूर्ण आगनबाड़ी केन्द्रों का हैण्डओवर तत्काल किया जाय तथा अपूर्ण आगनबाड़ी केन्द्रांे का निर्माण कार्य में तेजी लायी जाय। सैम, मैम बच्चे, पोषण टैªकर, एनआरसी, निपुन लर्निंग गोल की समीक्षा करते हुए उन्होने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
इसमें सीडीओ डा. जयदेव सी.एस., सीएमओ डा. रमाशंकर दुबे, डीडीओ संजय शर्मा, एसआईसी डा. वी.के. सोनी, सीएमएस डा. पी.के. श्रीवास्तव, डीपीआरओ रतन कुमार, बीएसए अनूप तिवारी, डीएसटीओ ईशा शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी रेखा गुप्ता, समस्त एबीएसए, एमओआईसी, सीडीपीओ, बीडीओ सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel