Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सूर्य प्रकाश पस्तोर ने अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Follow

Published on: 23-02-2024

सूर्य प्रकाश पस्तोर ने अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का किया ऐलान

टीकमगढ़ जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिव धाम कुंडेश्वर मंदिर ट्रस्ट में आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। एक दिन पहले ट्रस्ट के स्थायी सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष की सदस्यता बहाली पर विरोध जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। शुक्रवार को पूर्व अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पस्तोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद पर लगे आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग मेरे ऊपर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगा रहे हैं, वे स्वयं ट्रस्ट में गड़बड़ी कर रहे हैं।

दरअसल, कुंडेश्वर मंदिर ट्रस्ट के पिछले 6 सालों से चुनाव नहीं हुए हैं। लोगों की शिकायत पर एसडीम ने चुनाव कराए जाने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते 16 फरवरी को ट्रस्ट की आम सभा की बैठक हुई। जिसमें आगामी एक महीने में ट्रस्ट के चुनाव कराए जाने की घोषणा की गई।

चुनाव से ठीक पहले ट्रस्ट के पदाधिकारी एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में जुट गए हैं। गुरुवार को ट्रस्ट के पांच स्थाई सदस्यों ने एसडीएम दफ्तर पहुंचकर पूर्व अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पस्तोर पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाते हुए उनकी सदस्यता बहाली को निरस्त करने की मांग की थी। इसके जवाब में आज शुक्रवार के दिन सूर्य प्रकाश पस्तोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

उन्होंने कहा कि 2017 में मेरे ऊपर जो आरोप लगाकर सदस्यता समाप्त की गई थी, उन सभी आरोपों को एसडीएम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। 16 फरवरी को हुई आमसभा की बैठक में मेरी सदस्यता बहाली के लिए प्रस्ताव रखा गया था। जिस पर बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सहमति जता दी थी। अब ट्रस्ट के कुछ लोग झूठे आरोप लगा रहे हैं।
सूर्य प्रकाश पस्तोर कुंडेश्वर मंदिर ट्रस्ट के तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं। 2017 में उनकी सदस्यता वित्तीय अनियमितताओं के कारण निरस्त कर दी गई थी। 16 फरवरी को आम सभा की बैठक में सदस्यता बहाल कर दी गई। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के आगामी चुनाव में वह अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मेरे ऊपर गड़बड़ी का एक भी आरोप साबित होता है, तो मुझे फांसी की सजा दे दी जाए।

<

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel