Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सोनभद्र में 9 जून को होगा कवि सम्मेलन, जुटेंगे कई जिलों के कवि और कवियित्री

Published on: 07-06-2024

कवियित्री चंद्रलेखा सिंह की दूसरी पुस्तक सत्ता का खेल का होगा विमोचन

अभिनंदन समारोह में कई लोगों को किया जाएगा सम्मानित

राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में होगा आयोजन

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

सोनभद्र। शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी के तत्वावधान में नौ जून को सोनभद्र में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सोनभद्र के अलावा वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही जिलों से कवि और कवियित्री जुटेंगी। इस दौरान कवियित्री चंद्रलेखा सिंह की दूसरी पुस्तक सत्ता का खेल का विमोचन होगा और अभिनंदन समारोह में कई लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक प्रद्युम्न त्रिपाठी एड ने बताया कि राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में 9 जून 2024 दिन रविवार को सुबह दस बजे वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर के अध्यक्षता में यह कार्यक्रम होगा। जिसमें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ ही कवियित्री चंद्रलेखा सिंह की दूसरी पुस्तक सत्ता का खेल का विमोचन होगा। इसके अलावा अभिनंदन समारोह में कई लोगों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष पूनम सिंह, पूर्व अध्यक्ष विनोद चौबे, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र पांडेय के उपस्थिति में वरिष्ठ साहित्यकार गण रामनाथ शिवेंद्र, जगदीश पंथी, पारसनाथ मिश्र के गरिमामय पदार्पण में बार सभागार कचहरी में सत्ता का खेल लेखिका चंद्रलेखा सिंह की दूसरी पुस्तक का विमोचन एवं अभिनंदन समारोह तथा विराट कवि सम्मेलन आयोजित है। जिसमें सोनभद्र के अलावा वाराणसी, चंदौली मिर्जापुर, भदोही जिलों से कवियों का आगमन हो रहा है ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel