Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सौरभ जैन सर्वज्ञ “भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित

Published on: 08-07-2024

  • सौरभ जैन सर्वज्ञ “भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित
  • भारत विकास परिषद् विवेकानन्द के बोर्ड मेंबरों ने बहुमत से सौरभ जैन सर्वज्ञ को अध्यक्ष चुना
  • संरक्षक वरुण जैन एवं चुनाव अधिकारी सीए. उज्जवल मोदी के देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया

झांसी:- नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा का निर्वाचन (चुनाव) संस्था के संरक्षक वरुण जैन एवं चुनाव अधिकारी सीए. उज्जवल मोदी की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें युवा समाजसेवी सौरभ जैन सर्वज्ञ पूर्ण बहुमत से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस अवसर पर सर्वश्री पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष परनतप शर्मा, सचिव अर्पित सेठ, उपाध्यक्ष अंकित राय, सह-सचिव हर्ष गोस्वामी, सजल जैन चैनू, अंचल जैन “लवी”, गौरव चौधरी, विक्की अग्रवाल, निशांत शुक्ला, नीरज सिंह, संदीप सोनी “जीतू”, इंजि. विकल्प जैन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौरभ जैन सर्वज्ञ को बधाई देते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौरभ जैन सर्वज्ञ ने समस्त सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि पूर्व की भांति हम सबको मिलकर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में और अधिक ऊर्जा और उत्साह के साथ रचनात्मक कार्यों को गति प्रदान करने की आवश्यकता है जिससे हम सब अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पुण्य कार्य करके मनुष्य पर्याय को सार्थक कर धन्य कर सकें। उल्लेखनीय है कि सौरभ जैन सर्वज्ञ के प्रभारी रहते हुए कोरोना काल में भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा के माध्यम से झांसी महानगर में प्लाज्मा डोनेशन के एक विशेष मुहिम “भलाई की चैन” चलाई गई थी जिसमें कोविड से जूझ रहे हजारों मरीजों को सही समय में प्लाज्मा दिलाकर मानव जीवन बचाने का सार्थक प्रयास हुआ था।

सौरभ जैन सर्वज्ञ “भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel