Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 530 लाभुकों के बीच किया पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का वितरण

Follow

Published on: 02-12-2023

जमशेदपुर (झारखंड)। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को अपने कदमा स्थित कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान वो लोगों की विभिन्न समस्याओं से रूबरू हुए। जनता दरबार में महिला और पुरुष भारी संख्या में मौजूद थे। यहां आए लोगों का मंत्री बन्ना गुप्ता ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सर्वजन पेंशन योजना के तहत कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर, साकची, मानगो के रहने वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के 530 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का वितरण किया। अब इन लाभुकों को पेंशन मिलना प्रारंभ हो जाएगा। मौके पर उन्होंने कहा कि किसी भी मां, बहन, बुजुर्ग को सरकारी कार्यालय में जाकर हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है।

इसके लिए उनका बेटा बन्ना गुप्ता मौजूद है,वो उनके काम को करवाएगा, में ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में घूम-घूम कर बीच-बीच में आवश्यकता के अनुसार शिविर लगाकर लोगों को चिन्हित करके उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाए। हमारी सरकार आम जनता की सरकार है, उनकी सभी समस्याओं का निदान करना हमारी प्राथमिकता है। हमारी पूरी कोशिश है कि आम जनता को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके, उन्हें कोई परेशानी न हो।

इस दौरान संजय तिवारी, मनोज झा, प्रभात ठाकुर, बबुआ झा, माजिद अख्तर, बबन शुक्ला, इरशाद हैदर, जितेंद्र सिंह, पंकज अग्रवाल, सु कुमारी, राजू मलिक, डंपी अग्रवाल, अजय मिश्रा, अमित कुमार, जितेंद्र सिंह, प्रेमी एंथोनी, कैलाश ठाकुर, पप्पू सिंह उज्जैन, नितेश मित्तल, तुला डा, राजेश प्रसाद, जयप्रकाश साहू, राकेश अग्रवाल, विनोद रजक,भारत गढ़वाल, सुमित ठाकुर, अशोक सिंह हरिदास, गौतम मंडल, फारूक गद्दी, बिशू डा, मानस गिरी, दिनेश पोद्दार, राकेश जयसवाल, संजीव झा, रवि दुबे, आयरन, शिवा, रवि दुबे, शिल्पी चक्रवर्ती, धनु महतो, आगेस्टिंग विल्सन, निमाई अग्रवाल उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel