Latest News

हजारीबाग : हर परिवार, हर समुदाय को समान अधिकार देने का कार्य कर रहें हैं: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

Follow

Published on: 19-02-2024

हजारीबाग (झारखंड)। मुख्यमंत्री हजारीबाग में आयोजित अबुआ आवास योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए। योजना के तहत हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा के दो लाख से अधिक परिवार चिन्हित। प्रथम चरण में 28 हजार से अधिक लाभुकों को योजना का लाभ दिया जा रहा है, इसमें हजारीबाग के 11,648, कोडरमा के 4,591, चतरा के 7,820 और रामगढ़ के 4,236 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

इससे पूर्व खूंटी और सिमडेगा के करीब 08 हजार, दुमका, जामताड़ा और देवघर के 25,385, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला -खरसावां के 24,827, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा के करीब 28 हजार एवं देवघर, जामताड़ा, दुमका और पलामू प्रमंडल के हजारों लाभुकों को अबतक योजना का लाभ दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा लोगों की जरूरत को जानने के बाद योजनाओं का निर्माण किया गया है। इसके अनुरूप कार्य हो रहा है, ताकि राज्यवासियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। हर परिस्थिती में आपकी सरकार आपके साथ है। अबुआ आवास योजना में विसंगति की बात अगर आती है तो किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी चिन्हित जरूरतमंद को पक्का आवास देंगे।

वर्ष 2027 तक सभी जरूरतमंद पक्का आवास में रहेंगे। सरकार अपने बल पर 20 लाख लोगों को आवास देगी। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। उच्च शिक्षा के लिए गरीब परिवार के बच्चों को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिया जाएगा। ये आपकी सरकार है, आपकी भावनाओं को समझती है। आने वाले दिनों में एसटी, एससी और सभी महिलाओं को 50 वर्ष की उम्र से पेंशन का लाभ मिलेगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel