Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हत्या के आरोपियों का जतारा एसडीओ पी ने की किया खुलासा

Follow

Published on: 17-08-2024

*जिला- टीकमगढ म0प्र0* ⏺️ *हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल* ⏺️ *घरेलू विवाद एवं दहेज की मांग के चलते की गई नव-विवाहिता की हत्या* *विवरण* – दिनांक 14/08/024 को थाना लिधौरा पर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम सुनरई मे एक नवविवाहिता महिला की अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गयी है। जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुची जहां मृतका रजनी पत्नी फूलचंद पाल उम्र 24 साल का शव मृत अवस्था मे उसके घर की अटारी के फर्स पर संदिग्ध अवस्था मे पड़ा मिला घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं थाना पर मर्ग सदर कायम कर जांच मे लिया गया। *वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश* -उपरोक्त घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई । मामला नव विवाहिता के मर्ग से संबंधित होने से पुलिस अधीक्षक टीकमगढ श्री रोहित काशवानी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम के मार्गदर्शन में एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर उक्त घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* -पुलिस जांच मे प्रथम दृष्टया पाया गया की मृतिका की मृत्यु स्वाभाविक न होकर आपराधिक कृत्यों के परिणामस्वरुप दहेज की मांग को लेकर मृतिका के पति फूलचंद्र पाल, मृतिका की सास , ससुर रमेश पाल के द्वारा अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना लिधौरा मे अप0क्र0 192/24 धारा 103(1), 80, 85, 3(5) बी0एन0एस0 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया। उक्त आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा दबिस देकर आरपियो को गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार आरोपियों का विवरण* -1. फूलचंद्र पाल पुत्र रमेश पाल (पति)2. रमेश पाल (ससुर)3. मृतका की सास *तरीका ए वारदात*- मृतका के पति आरोपी फूलचंद ने पूछताछ पर अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया । *सराहनीय भूमिका* -थाना प्रभारी लिधौरा निरीक्षक जी0एस0 वाजपेयी, एएसआई असलम खान, आर0 622 अंकुल, का सराहनीय योगदान रहा ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel