Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हमें भविष्य की रक्षा करनी है तो बच्चों की रक्षा करनी होगी- अखिल नारायण देव पाण्डेय

Published on: 21-01-2024

बाल भिक्षावृत्ति, बाल तस्करी आदि से मुक्ति विषय पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सोनभद्र। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष के दिशा-निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में जनपद स्तर पर बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके क्रम में राबर्ट्सगंज, चोपन के विभिन्न चिन्हित स्थानों पर भ्रमण कर बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य के आधार हैं, जो विषय बच्चों के अधिकार से संबंधित हैं उनको अलग-अलग विभागों द्वारा क्रियान्वित कराने एवं आपसी समन्वय से कार्य करते हुए शासन की मंशा को धरातल पर मूर्त रूप प्रदान कराने का कार्य टीम द्वारा किया जा रहा हैं, यदि कही बाल भिक्षावृत्ति, बाल तस्करी, बाल श्रम, बाल शोषण, बाल विवाह होने की जानकारी प्राप्त होतीं हैं तो तत्काल सम्बंधित थाना, जिला बाल संरक्षण इकाई, मानव तस्करी रोधी इकाई या चाईल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 1098 पर सूचित करें जिससे तत्काल संज्ञान लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं रेस्क्यू अभियान पूरे जनवरी माह तक चलेगा साथ ही यह भी बताया गया की जिला बाल संरक्षण अधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद स्तर पर बाल भिक्षावृत्ति, बाल तस्करी रोकथाम हेतु बेहतरीन कार्य करने वाली अधिकृत स्वयंसेवी संस्थाओं एवं व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित कराया जायेगा।

इस अभियान में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पाण्डेय, सदस्य अमरेश पाठक, अमित चन्देल, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक,गायत्री दुबे, परामर्शदाता सुधीर कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट से नीलू यादव आदि सम्मिलित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel