Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हर बच्चों को मिले समानता का अधिकार- शेषमणि दुबे

Published on: 20-12-2023

मिशन वात्सल्य के अंतर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक एवं कार्यशाला का हुआ आयोजन

सोनभद्र। विकास खण्ड दुध्दी के सभागार में 20 दिसंबर 2023 को सहायक विकास अधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता मे बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं अन्य समिति की बैठक व कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमे बच्चों के संरक्षण एवं सुरक्षा के साथ कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार की गयी। बाल विकास परियोजना अधिकारी रामचन्द्र द्वारा बताया गया कि दुध्दी ब्लाक के पाँच ग्राम पंचायत का चयन बाल मैत्री ग्राम पंचायत के रूप में किया गया है जिसमे बिङर, रजखङ, दुम्हान, महुली,खजुरी शामिल हैं ।

ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे ने बताया कि सभी ब्लाकों में ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण के साथ ही अन्य समिति कि बैठक व कार्यशाला का आयोजन पूर्ण रूप से किये जाने हेतु जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा आदेशित किया गया है साथ ही यह भी बताया गया कि चिन्हित ग्राम पंचायतो को बाल मैत्री ग्राम पंचायत के अन्तर्गत बाल सभा का गठन करते हुए ग्राम सभा मे खुली बैठक करते हुए बच्चों द्वारा चिन्हित किये गये मुद्दों की कार्ययोजना तैयार कराते हुए एक नई पहल की शुरुआत किया जायेगा।

साधना मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, मुख्य मन्त्री कन्या सुमगला योजना, स्पान्सरशिप योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। सीमा द्विवेदी द्वारा बाल अधिकार के बारें में जानकारी देते हुए बताया गया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास मे हम अपना अपना सहयोग दे। सुधीर कुमार शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

उक्त बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, काउंसलर सुधीर कुमार शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी रामचन्द्र,खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से वीरेन्द्र देव पाण्डेय चाइल्ड हेल्प लाइन से नीलू यादव आदि उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel