Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हिंडाल्को द्वारा महिलाओं के लिए ऊर्जा संरक्षण वर्कशाप का हुआ आयोजन

Published on: 15-12-2023

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिंडालको प्रबंधन द्वारा संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों तथा रेणुकूट वासियों को ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से उर्जा संरक्षण सप्ताह आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत क्लब हिंडाल्को परिसर में गृहणियों के लिए इण्डियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के संयुक्त तत्वाधान में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अवेयरनेस सेशन तथा क्विज़ कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। जिसमें 70-80 गृहणियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्मेल्टर प्लांट के प्रमोद उपाध्याय ने ऊर्जा की उपयोगिता को विस्तृत रूप से समझाया तथा इसकी संरक्षण की आवश्यकता से सबको अवगत कराया।आईओसीएल से आए हर्ष गुप्ता ने घर में प्रयोग होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के बचत के उपायों को गृहिणियों के बीच साझा किया।एचआर विभाग की सुश्री राजश्री वर्मा ने बताए गए उपायों को अपने जीवन में अमल करने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे ऊर्जा विभाग के विवेक अग्रवाल ने ऊर्जा के प्रति जागरूकता लाने के लिए महिलाओं को घरो से संबंधित ऊर्जा बचत के विभिन्न उपायों से अवगत कराया I कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह व उत्सुकता का अनुभव किया गया I सभी महिलाओं ने आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसा कार्यक्रम को करने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेक अग्रवाल, राजीव सिंह, रजनीश सिंह, मुकेश सिंह एवं सुमन सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel