Latest News
What Makes Modern Online Casinos So PopularWhat Makes Modern Online Casinos So PopularWhat Makes Modern Online Casinos So PopularWhat Makes Modern Online Casinos So Popularशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहराम0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव का आगाज प्रेस वार्ता कर दी गई जनकारी

Published on: 25-07-2024

स्मृति उपवन, आशियाना में 19 नवंबर 2024 से शुरू होगा महोत्सव

लखनऊ- हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव के संस्थापक द्धारा 24 जुलाई, 2024 को यूपी प्रेस क्लब हजरतगंज,लखनऊ में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
एक भारत, श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करते हुए भारत से विलुप्त होती लोककला को नवजीवन प्रदान करने के साथ-साथ रोजगार का अवसर प्रदान करते हुए भारतीय कलाकृतियों को आगे बढ़ाने हेतु पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक संस्था मां गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव का आयोजन मान्यवर काशीराम सांस्कृतिक स्थल,स्मृति उपवन, आशियाना,बंगला बाजार,लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है।
पत्रकार वार्ता में महोत्सव के मुख्य आयोजक संस्था के अध्यक्ष व भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर के संयोजक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि संस्था विगत कई वर्षों से सामाजिक सेवा के साथ-साथ महोत्सव का भी आयोजन कर रही है सामाजिक सेवाओं में संस्था समर्पित भावना से कार्य करते हुए हस्तशिल्प को बढ़ावा एवं महिला सशक्तिकरण,महिला स्वावलंबन पर कार्य कर रही है जिसमें सेवा का एक रूप यह भी है। श्री सिंह ने बताया कि जिस तरह से केंद्र एवं प्रदेश सरकार हस्तशिल्प को एवं हाथ के कारीगरों को पूर्णतया सहयोग कर प्रमोट कर रही है उसी में संस्था द्वारा भी सूक्ष्म सहयोग किया जा रहा है उन्होंने बताया कि इस महोत्सव की तैयारी तीस प्रतिशत पूरी हो गई हैं भारत देश के लगभग सभी राज्यों से हस्तशिल्प सहित,कपड़े,फर्नीचर,हांथ से बने संगमरमर के सामान,ड्रायफ्रूट्स,कालीन वा दैनिक घरेलू उपयोग की समस्त वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी।
संस्था की अध्यक्ष एवं महोत्सव की मुख्य आयोजिका,भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर की सह संयोजिका गुंजन वर्मा ने पूर्ण रूप से महोत्सव के सांस्कृतिक मंच की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हमारा मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु प्रदेश स्तरीय मंच होता है जो सभी के लिए नि:शुल्क प्रदान किया जाता है,मंच से विलुप्त होती भारतीय लोक कला को पुनः जीवित करने हेतु पूर्ण प्रयास किया जाता है जिसमें पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्ण सहयोग हेतु संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश से निवेदन किया जाएगा एवम बच्चों, बड़ों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच पर प्रस्तुत किए जाएंगे।
महोत्सव के मुख्य आयोजक व संस्था के उपाध्यक्ष विनय दुबे एवं रनवीर सिंह ने बताया कि लखनऊ सहित आसपास के अन्य जिलों से भी दर्शक महोत्सव में मनोरंजन एवम खाने पीने, शॉपिंग करने के लिए आते हैं जिसमें मनोरंजन की दृष्टि से तमाम प्रकार के बड़े-बड़े झूले, प्रवेश द्वार लंदन ब्रिज के रूप में होगा एवं महोत्सव के अंदर सूक्ष्म रूप से दुबई सिटी भी विकसित की जाएगी। भारत के अन्य प्रदेश से समस्त प्रकार के व्यंजन,गेम जोन,सेल्फी प्वाइंट आदि मनोरंजन के साधन रहेंगे,मेले के अंदर का समस्त परिसर वा प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरा एवं सुरक्षा गार्ड्स की निगरानी रहेगी।
आयोजन समिति में संस्था के सचिव व समाजसेवी हेमू चौरसिया, मोनालिसा,रोली जायसवाल ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि छोटे-छोटे निम्न वर्ग के हस्तशिल्पकारों को पिछली वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुछ दुकान नि:शुल्क दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ चिकित्सक,अधिवक्ता,समाजसेवी एवं सम्मानित व्यापारियों को प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र का भेंट कर सम्मानित भी किया जाएगा।महोत्सव में सहयोगी के रूप में देव इंटरप्राइजेज की भूमिका रहेगी।

पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से अरुण प्रताप सिंह, गुंजन वर्मा, विनय दुबे, रनवीर सिंह, हेमू चौरसिया, मोनालिसा, रोली जायसवाल, संदीप शुक्ला,सूरज जैसवानी,मनीष पंडित, प्रदीप शुक्ला एवं विवेक सिंह उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel