Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग ने मनाया विश्व साक्षरता दिवस

Published on: 09-09-2023

कठपुतली नृत्य व जादू के खेल से लोगों को शिक्षा के महत्व को बताया

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग संस्थान के मुखिया एन. नागेश के मार्गदर्शन में आस-पास के ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें शिक्षा से जोड़ने के कई कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। इसी क्रम में विश्व साक्षरता दिवस पर संस्थान के ग्रामीण विकास विभाग ने दुद्धी, म्योरपुर एवं बभनी विकास खण्डों तथा रेणुकूट नगरीय बस्ती में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम में बभनी विकास खण्ड के बभनी एवं नवां टोला ग्राम पंचायतों में लगभग 50, दुद्धी विकास खण्ड के झारोखुर्द, दिघुल, पकड़ी एवं केवाल ग्राम पंचायतों में लगभग 200, म्योरपुर विकास खण्ड के सुपाचुआ व काशीकुड़ ग्राम पंचायतों में लगभग

80 तथा रेणुकूट नगरीय बस्ती के धोबिया टंकी मुहल्ले में लगभग 200 लोगों को कठपुतली एवं जादू के खेलों के द्वारा शिक्षा के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रमों के दौरान लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में तो बताया ही गया साथ ही सामाजिक कुरीतियों और अंध विश्वास के प्रति भी लोगों को सावधान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्रामीण विकास विभाग, रेणुकूट के प्रदीप सोनी व रेखा मिश्रा की टीम, दुद्धी के हरिहर प्रसाद यादव, दिनेश यादव व टीम, बभनी के लालकेश एवं टीम तथा म्योरपुर के कृष्ण कुमार एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel