Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हिण्डाल्को ने किसानों के मध्य वितरित किये उन्नत किस्म के बीज

Published on: 20-10-2023

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किसान क्लब के प्रगतिशील किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से उन्नत किस्म के सब्जी के बीज एंव कीटनाशक स्प्रे मशीन का वितरण किया गया। आदित्य बिड़ला रुरल टेक्नोलॉजी पार्क म्योरपुर में आयोजित किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि, हिण्डाल्को के मुखिया एन नागेश एवं विशिष्ट अतिथि क्लस्टर एचआर हेड श्री जसबीर सिंह ने दुद्धी तहसील के म्योरपुर, बभनी एवं दुद्धी ब्लाक के किसान क्लब के 376 किसानों को फसल पैदावार बढ़ाने तथा उससे होने वाली आमदनी में वृद्धि हेतु प्याज, चना, मटर, टमाटर, फूलगोभी, मिर्च, बैंगन, पत्तागोभी, मूली, पालक एंव धनिया इत्यादि के उन्नत किस्म के बीज एंव कीटनाशक स्प्रे मशीन वितरित किया। अपने सम्बोधन में श्री नागेश ने किसानों को अधिक से अधिक जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा श्री जसबीर सिंह ने नये व अत्याधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर दिया।हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत ने उपस्थित किसानों से अपने अपने खेतों की मिट्टी की जांच आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नोंलाजी पार्क स्थित मृदा परीक्षण केंन्द्र में कराने की सलाह देते हुए बताया कि मृदा की गुणवत्ता जांच कर किसान कम लागत में ही अधिक उत्पादन का लाभ उठा सकते हैं। आदित्य बिड़ला रुरल टेक्नोलाजी पार्क के कृषि विशेषज्ञ श्री अंकित दुबे ने किसानों को सब्जी उत्पादन हेतु खेती की तैयारी करने, बीज शोंधन एवं कीटों से फसल के बचाव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के श्री राजेश सिंह ने किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel