Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हिण्डाल्को में तीन दिवसीय टसर सिल्क रिंलीग प्रशिक्षण कार्यशाला हुई आयोजित

Published on: 20-01-2024

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिण्डाल्को के मुखिया एन. नागेश के मार्गदर्शन एंव केन्द्रीय टसर अनुसंधान एंव प्रशिक्षण संस्थान राँची के निदेशक एन. बी. चौधरी की देखरेख में आदित्य बिड़ला रुरल टेक्नालाजी पार्क, म्योरपुर में 17 से 19 जनवरी तक तीन दिवसीय टसर सिल्क रिंलीग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का कौशल विकास करना एवं उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बना कर गरीबी उन्मूलन हेतु प्रयास करना है। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति हमेशा सजग रहा है। इसी कड़ी में आदित्य बिड़ला रुरल टेक्नालाजी पार्क, म्योरपुर के सभागार में रांची से आए प्रशिक्षक शेखर कुमार एंव प्रेम तान्ती के द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण में प्रत्येक दिन 50 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया जिससे कि उनके सामाजिक एंव आर्थिक उन्नति में सहयोग दिया जा सके। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अविजीत द्वारा किया गया। अविजीत ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग हमेशा से सामाजिक उत्थान हेतु प्रयत्नशील रहा है और इसी क्रम में विभिन्न कार्यशालाओं समेत विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। उक्त कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय कुमार, अरविन्द कुमार, अंकित एंव समस्त टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel