Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हिण्डाल्को में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का हुआ उद्घाटन

Published on: 18-01-2024

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिण्डाल्को प्रबंधन प्रारंभ से ही खेलों और खिलाड़ियों को अधिकाधिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है और इसी का परिणाम है कि यहां के कई खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में जिला, राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करते हुए संस्थान और देश का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में बुधवार, दिनांक 17 जनवरी 2024 को देर शाम हिण्डाल्को के सीओओ एन. नागेश, हिण्डाल्को डाउनस्ट्रीम के सीईओ निलेश कौल, हिण्डाल्को सम्भलपुर क्लस्टर के हेड कैलाश पाण्डेय, रेणुकूट क्लस्टर के एच.आर. हेड जसबीर सिंह, रिडक्शन प्लांट हेड जे.पी. नायक, अल्युमिना प्लांट हेड एन.एन. राय एवं रेणुपावर के हेड आर.पी. सिंह ने अन्य उच्चाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों की उपस्थिति में फीता काटकर हिण्डाल्को में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री नागेश, श्री कौल, के.एन. पाण्डेय, जसबीर सिंह एवं आर.पी. सिंह ने एक-एक ओवर बल्लेबाजी भी की। इस अवसर पर श्री नागेश ने कहा कि इतने भव्य व बीसीसीआई के मानकों के अनुसार इस भव्य क्रिकेट स्टेडियम के बन जाने से अब यहां पर राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैचों का आयोजन किया जा सकेगा और इससे यहां के लोकल खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का और मौका मिलेगा। जसबीर सिंह ने कहा कि पहले भी हिण्डाल्को ने देश को कई अच्छे खिलाड़ी दिए है और अब इस स्टेडियम के बन जाने से आगे और भी अधिक संख्या में अच्छे खिलाड़ी प्रदेश के इस सुदूर अंचल से देश को मिल सकेगा। स्टेडियम का ग्राउण्ड राष्ट्रीय मानकों के अनुसार 72 यार्ड के व्यास का बनाया गया है और इसमें अण्डरग्राउण्ड सिस्टम लगाये गए है जिससे कि स्टेडियम वर्ष भर हरा-भरा रहेगा। चारों कोनों पर मानकों के अनुसार फ्लड लाईट्स लगाये गए है जिससे कि यहां रात्रि मैच भी हो सकेंगे। स्टेडियम में पांच पिच बनाये गए है जिनमें दो मुख्य एवं तीन प्रैक्टिस पिच होंगे। स्टेडियम में विशेष प्रकार के घास लगाये गए है जिनपर जितना खेला जायेगा और दौड़ा जायेगा उतना ही वो और भी हरा-भरा होता जायेगा। स्टेडियम के चारों तरफ ड्रेनेज़ सिस्टम बनाये गए है जिससे कि वर्षा का पानी तुरंत निकल जायेगा। स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के लिए दुमंजिला पक्के स्टैण्ड के साथ ही खिलाड़ियों के लिए ग्रीन रूम का भी निर्माण कराया गया है। स्टेडियम के उद्घाटन के उपरांत फ्लड लाईट के दुधिया रोशनी में हिण्डाल्को एकादश एवं वाई.एम.ए. टीमों के मध्य एक दस-दस ओवरों का मैत्री क्रिकेट मैच भी खेला गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel