Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हिण्डाल्को में सुरक्षा कविता प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Published on: 24-02-2024

सुरक्षा कविता प्रतियोगिता में अल्युमिना प्लांट के ओ.पी. चौबे रहे विजेता

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिण्डाल्को रेणुकूट में सेफ्टी विभाग द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शनिवार दिनांक 24 फरवरी को सुरक्षा कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन हिण्डाल्को ट्रेनिंग सेंटर हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में चार टीमों के आठ प्रतियोगियों ने भाग लेकर सुरक्षा के महत्व को बताती स्वरचित सुरक्षा कविताओं का पूरे सुर एवं ताल में पाठ कर श्रोताओं से खचाखच भरे ट्रेनिंग सेंटर हॉल को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारी एवं वरिष्ठ अधिकारी पूरे समय तक सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक एस.के. पाण्डेय एवं विवेक कुमार ने अल्युमिना प्लांट के ओ.पी. चौबे का चयन प्रथम पुरस्कार के लिए किया जबकि रिडक्शन प्लांट के आर.एन. शर्मा एवं ब्वायलर के ओ.पी. चावरिया का चयन क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों के लिए किया। विजेताओं को दिनांक 4 मार्च को होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जायेगा। मंच संचालन सुशील पाण्डेय एवं हेमंत श्रीवास्तव ने बड़े ही प्रभावी ढंग से किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel