Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हिण्डाल्को में स्थानीय पत्रकारों संग मनाया गया वैल्यूज़ मंथ

Published on: 21-03-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

रेणुकूट(सोनभद्र)। आदित्य बिड़ला समूह मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर वर्ष समस्त समूह कम्पनियों में वैल्यूज़ मंथ का आयोजन किया जाता है जिसके अंतर्गत कम्पनी के समस्त स्टेक होल्डर्स के साथ समूह मूल्यों को साझा किया जाता है। इसी क्रम में गुरुवार दिनांक 21 मार्च को हिण्डाल्को रेणुकूट के विश्राम गृह प्रांगण में स्थानीय पत्रकारों के साथ वैल्यूज़ मंथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्थान के जनसम्पर्क प्रमुख यशवंत कुमार ने आमंत्रित समस्त मीडियाकर्मियों का स्वागत करते हुए कहा कि सन 2004 में आदित्य बिड़ला समूह ने पांच मूल्य निर्धारित किए थे और समूह का उद्देश्य है कि सभी कर्मचारी अपने सभी क्रिया-कलापों में इन मूल्यों का अनुसरण करें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के ई.आर. हेड अजय सिन्हा ने समूह के पांचों मूल्यों की जानकारी देते हुए कहा कि यह केवल हमारे समूह के ही मूल्य नही है बल्कि प्रत्येक मनुष्य के जीवन के लिए ये मूल्य उतने ही आवश्यक है और हम सभी अपने रोजमर्रा के जीवन में इन्ही मूल्यों का अनुसरण करते हुए ही कार्य करते है। विशिष्ट अतिथि एच.आर.डी. प्रमुख सुश्री वनिता वासनिक ने समूह मूल्यों का बहुत ही सरस एवं सरल शब्दों में व्याख्या करते हुए कहा कि आदित्य बिड़ला समूह के पांचों मूल्य ईमानदारी, प्रतिबद्धता, कार्य करने में उत्साह, भेदभाव रहित कार्य शैली व गतिशीलता का अनुसरण हर व्यक्ति अपने जीवन के प्रत्येक दिन करता है इसलिए ये पांचों मूल्य केवल आदित्य बिड़ला समूह के कर्मचारियों व उनके परिवारजनों के लिए ही नही अपितु सभी के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर एच.आर. विभाग के आशुतोष परीदा ने ग्रुप पर्पज़ अर्थात् आदित्य बिड़ला समूह के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थानों के लगभग 30 पत्रकार सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी मीडियाकर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में सुरक्षा विभाग के मेजर (से.नि.) देवेन्द्र ओंकार, सजल साहा, प्रशांत कुशवाहा, शरद, विवेक शुक्ला एवं प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel