Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हिण्डाल्को में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Published on: 17-08-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिण्डाल्को रेणुकूट में 78वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश के साथ मनाया गया। प्रशासनिक भवन लॉन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्थान के मुखिया एन. नागेश ने सुरक्षा परेड की सलामी ली तथा राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।इसके पश्चात महिला मण्डल उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने देश प्रेम से ओत-प्रोत देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि नागेश ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धाजंलि आर्पित करते हुये कहा कि यह हमारे अमर शहीदों का बलिदान ही है कि आज हम एक स्वतंत्र देश के नागरिक हैं।उन्होंने कहा कि हिण्डाल्को की प्रगति में यहां के कर्मचारियों का योगदान बहुत अहम है। उन्होंने हिण्डाल्को को प्राप्त हुए विभिन्न पुरस्कारों की चर्चा करते हुए कहा कि औद्योगिक शांति सभी के लिए एक मिसाल है और हमने पर्यावरण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में भी बहुत कार्य किया है और इसके लिए भी हमें सम्मानित किया गया है। साथ ही मीडिया प्रबंधन में विशिष्ट योगदान के लिए भी हिण्डाल्को को फेम नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके उपरान्त विगत छः माह में किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये कर्मचारियों, विशिष्ट उपलब्धियों के लिये खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को एन. नागेश, मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी नित्यानंद राय, जेपी नायक, उज्जल केश, रवि गुप्ता ने सम्मानित किया।इसके उपरांत सभी ने प्लांट परिसर में स्थापित हिण्डाल्को के संस्थापक घनश्याम दास बिड़ला के भव्य मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा हिण्डाल्को अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल भी वितरित किया।धन्यवाद ज्ञापन ईआर हेड अजय कुमार सिन्हा ने किया जबकि संचालन वेद प्रकाश ने किया।

कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, मान्यताप्राप्त श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, विद्यार्थी एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।इसी के साथ-साथ हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, हिण्डाल्को प्राईमरी स्कूल तथा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विभिन्न गांवों में भी राष्ट्रध्वज फहराकर पूरे जोश के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel