Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हिण्डाल्को रेणुकूट में उल्लासपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

Published on: 27-01-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

रेणुकूट (सोनभद्र)। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिण्डाल्को में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिण्डाल्को फुटबॉल मैदान पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिण्डाल्को के मुखिया एन. नागेश ने आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा प्रस्तुत बैण्ड की धुनों पर कर्नल रोहित शर्मा (सेनि.), देवेन्द्र ओंकार (सेनि.) के नेतृत्व में एन.सी.सी. कैडेट्स व सुरक्षा जवानों के परेड की सलामी ली तथा तिरंगा फहरा कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों व जवानों को नमन करते हुए कहा कि हमें उनकी कुर्बानियों को याद करते हुये यह शपथ लेनी होगी कि हम पूरी मेहनत, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने-अपने क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देश और संस्थान की तरक्की में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और शहीदों को यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारी भाईयों को लगन, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ संस्थान को गौरवान्वित करने हेतु दिये गये उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए संस्थान को विभिन्न क्षेत्रों में मिले सम्मानों व पुरस्कारों के लिये सभी सहकर्मियों को बधाई दी। इस अवसर पर हिण्डाल्को द्वारा संचालित एबीपीएस, एबीआईसी, हिण्डाल्को प्राइमरी स्कूल यूनिट-2 व यूनिट-3, महिला मंडल स्कूल के बच्चों द्वारा देश-प्रेम से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं प्लांट की ओर से समसामयिक विषयों पर झांकी भी निकाली गई। इसी के साथ प्लांट में प्रवेश को लेकर सुरक्षा प्रबंधों पर आधारित एक डेमो भी प्रस्तुत किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं जनसमुदाय ने सड़क सुरक्षा शपथ भी ली। अंत में रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन कॉमर्शियल विभाग एवं रिडक्शन प्लांट की टीम के मध्य किया गया जिसमें रिडक्शन प्लांट की टीम विजेता रही। विभिन्न विभागों, कर्मचारियों तथा अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए मुख्य अतिथि नागेश व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी नागेश, मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा सिंह, रिडक्शन हेड जेपी नायक, ईआर हेड अजय सिन्हा, एचआरएसडी हेड वनिता वासनिक द्वारा पुरस्कारों से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मनोरंजनालय विभाग के वेद प्रकाश द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के कर्मचारी, मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में रेणुकूटवासी व मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। इसके उपरान्त नागेश, जसबीर व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हॉस्पिटल पहुंच कर वॉर्ड में भर्ती मरीजों के मध्य फल वितरित किया एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी प्रार्थना की। इस मौके पर हिण्डाल्को हॉस्पिटल के सीएमओ भास्कर दत्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel