Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हिण्डाल्को रेणुकूट में सड़क सुरक्षा माह का जोरदार आगाज

Published on: 09-01-2024

कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता- जसबीर सिंह

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिण्डाल्को हमेशा से अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सुरक्षा के प्रति जागरुक रहा है। फिर वो भले प्लांट के अंदर हो फिर बाहर। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु हिण्डाल्को में प्लांट के अंदर काम करने से लेकर सड़क पर चलने के दौरान सख्त नियम तय किये गए हैं जिनका पालन करना नितांत आवश्यक है। इसी कड़ी में हिण्डाल्को ने सड़क सुरक्षा माह का जोरदार आगाज़ किया है जहां हिण्डाल्को के मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह ने सुरक्षा शपथ लेकर सुरक्षा जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जसबीर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह मनाने का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि अधिकतर मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं से होती है। अपनी एवं अपने परिवार को दृष्टिगत रखते हुए हमेशा हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं। वहीं स्मेल्टर हेड जे.पी. नायक ने कहा कि अधिकतर वाहन दुर्घटनाएं शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरटेक करने, सीट बेल्ट का उपयोग ना करने, बिना हेलमेट के वाहन चलाने से होती है। इन बातों का ख्याल रख कर सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है। वहीं एल्युमिना हेड एन. एन. रॉय ने कहा कि जब भी वाहन चलाएं तो वैध दस्तावेज अपने साथ अवश्य रखें और हे परिवार और अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाकर ही वाहन चलायें। नवागत सुरक्षा प्रमुख कर्नल रोहित शर्मा (सेनि.) ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह नागरिकों को यातायात के नियमों का पालन करवाने हेतु महत्वपूर्ण अभियान है। इसका उद्देश्य सड़क के नियमों का पालन करवाना है क्योंकि परिवार का जिम्मेदार व्यक्ति आजीविका उपार्जन के लिए घर से बाहर आना-जाना करते हैं। स्वयं की जिम्मेदारी है कि वह सावधानी रखें, हेलमेट पहनकर वाहन चलायें और यातायात के नियमों का पालन करें। उन्होंने बेहतर कार्यक्रम आयोजित करने पर सुरक्षा विभाग की टीम को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम अवसर पर उपस्थितजनों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक सिक्योरिटी विभाग के प्रबमधक मेजर देवेन्द्र ओंकार (सेनि.) ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिसमें जागरूकता रैली, जगह-जगह पर सड़क सुरक्षा संबंधित कार्यक्रम के माध्यम से यातायात के नियमों के बारे जागरूक करना, नुक्कड़ नाटक, ड्राइविंग सम्बंधित जानकारी, कर्मचारियों के लिए सड़क सुरक्षा ब्रीफिंग, स्पॉट क्विज, ड्राइवर के लिए नेत्र परीक्षण, सड़क सुरक्षा सम्बंधित सामग्री का वितरण, स्कूल के बच्चों के लिए ड्राइंग कॉम्पटीशन, स्लोगन, क्विज जैसी प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर हिण्डाल्को के कर्मचारी व वरिष्ठ अधिकारी समेत सुरक्षा विभाग के सभी सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel