Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हेमंत सोरेन का इस्तीफा, चंपई सोरेन बने झारखंड के नए मुख्यमंत्री

Follow

Published on: 31-01-2024

(झारखंड)। झारखंड में तेजी से बदलते राजनीतिक परिदृश्य के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की ओर से चंपई सोरेन को नया नेता चुन लिया गया है। सत्तापक्ष की ओर से इससे संबंधित समर्थन पत्र भी राज्यपाल को सौंपा है।

अब राज्यपाल को अगले कदम पर फैसला लेना है। इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन भी राजभवन पहुंचे। ईडी की हिरासत में ही हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दिया। ऐसी चर्चा थी की हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन सीएम हो सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया।

जेएमएम की सांसद महुआ माझी ने बताया कि हेमंत सोरेन ने ईडी हिरासत में ही राजभवन पहुंचकर अपना त्यागपत्र सौंपा। इससे पहले हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी की टीम सुबह करीब साढ़े 11 बजे रांची स्थित सीएम आवास पहुंची थी।

कई घंटे की पूछताछ के बाद ही ये लग रहा थी कि जांच टीम उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। इसी के बाद चर्चा शुरू हो गई कि अगला सीएम कौन होगा। अब साफ हो गया और चंपई सोरेन को ये जिम्मेदारी दी गई है।

आखिर कौन हैं चंपई सोरेन

जेएमएम संस्थापक शिबू सोरेन के करीबी रहे चंपई सोरेन कोल्हान क्षेत्र में ‘टाइगर’ के नाम से चर्चित हैं। वो झारखंड मुक्ति मोर्चा के दिग्गज नेताओं में शामिल हैं। वो जेएमएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। हेमंत सोरेन की कैबिनेट में वो मिनिस्टर भी थे। हेमंत सरकार में परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले वे अर्जुन मुंडा के कार्यकाल में जेएमएम-बीजेपी गठबंधन सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel