Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

1से 9 मार्च तक होगा अंतर्राज्यीय लेदर बाल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट-टीकमगढ़ की धरती पर खेलेंगीं विदेशी महिला क्रिकेट खिलाड़ी

Follow

Published on: 23-02-2024

1 से 9 मार्च तक होगा अंतर्राज्यीय लेदर बाल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट-
टीकमगढ़ की धरती पर खेलेंगीं विदेशी महिला क्रिकेट खिलाड़ी

टीकमगढ़। शहर के ढोंगा ग्राउंड पर 1 मार्च से अंतर्राज्यीय लेदर बॉल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। टूर्नामेंट में नेपाल, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब सहित कई राज्यों की महिला क्रिकेट टीमें शामिल होंगी। आयोजन समिति ने टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर दी है। महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक विनय प्रताप सिंह ने बताया कि अमर शहीद महिला लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट 1 से 9 मार्च तक होगा। टूर्नामेंट के संरक्षक विपुल तेवरैया ने बताया कि देश के कोने-कोने से महिला टीमों को आमंत्रित किया जा रहा है। नेपाल, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, जबलपुर, हरियाणा, उत्तरप्रदेश की टीमों से बात हो गई है। टूर्नामेंट के संरक्षक सुरेश दौदेरिया ने बताया कि टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ी भी अपना प्रदर्शन करेंगीं। समाज सेवी डॉ विनोद राय ने बताया कि महिला टीमों के ठहरने और उनकी सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। टूर्नामेंट के प्रमुख संरक्षक अंशुल खरे ने बताया कि टूर्नामेंट के बेहतर संचालन के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। आयोजन समिति का उपाध्यक्ष वीर सिंह लोधी, अखंड यादव, आयुष चतुर्वेदी, शिवम सिन्हा को बनाया गया है। सह संयोजक की जिम्मेदारी दीपिका तेवरैया को सौंपी गई है। मोहित खरे ने बताया कि पिछले 10 सालों से महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। पहले टूर्नामेंट नजर बाग मैदान में होता था। अब पहली बार ढोंगा मैदान में इसका आयोजन रखा गया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel